{"_id":"577086f34f1c1bcb7379b1fa","slug":"fssai-set-new-standards-for-whisky-and-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर और व्हिस्की के लिए एफएसएसएआई ने तय किए मानक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीयर और व्हिस्की के लिए एफएसएसएआई ने तय किए मानक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 07:23 AM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों पर नकेल
- फोटो : Getty
खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने अल्कोहलिक पेय जैसे व्हिस्की और बीयर के मानक तय किए हैं। इसके अलावा इनके निर्माण के लिए मिलाए जाने वाली चीजों की एक सूची को अंतिम रूप दिया है। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। देश में पहली बार सभी प्रमुख अल्कोहल युक्त पेय के लिए मानकों और सम्मिश्रणों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन
एफएसएसएआई के सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा, ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सम्मिश्रणों और अल्कोहल युक्त पेय के लिए मानकों को अंतिम रूप दिया है।’ उन्होंने कहा कि ये मानक विने एंड वाइन (ओआईवी) मानकों के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के तालमेल में है।
विज्ञापन
यह फाइल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई है और अधिसूचना के तुरंत बाद इन मानकों को लागू कर दिया जाएगा। अगवाल ने कहा, ‘एफएसएसएआई देश में उपलब्ध लगभग सभी खाद्य श्रेणियों के लिए मानक तय कर एक बड़ा काम किया है।’
विज्ञापन