फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   From today onwards devotees outside Madhya Pradesh will also be able to see Mahakal

आज से मध्यप्रदेश के बाहर के श्रद्धालु भी कर सकेंगे महाकाल के दर्शन

Mon, 10 Aug 2020 04:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
From today onwards devotees outside Madhya Pradesh will also be able to see Mahakal
महाकाल

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 20 दिनों से मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए बंद चल रहे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के द्वार सोमवार से खुल जाएंगे। रविवार को डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए मध्य प्रदेश के बाहर के नागरिकों के लिए मंदिर में प्रवेश 20 जुलाई से प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन


उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक सुजान सिंह रावत ने बताया कि अग्रिम बुकिंग के आधार पर ही दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी और यह ऑनलाइन बुकिंग से ही होंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


रावत ने आगे बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के विश्राम स्थल एवं होटलों में प्रवेश द्वार पर ही मालिक के नाम एवं उनके मोबाइल नंबरों को चिपकाया जाए। इसी तरह कालभैरव मंदिर के बाहर प्रसाद के रूप में मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भादो मास में पहली सवारी निकलेगी
भगवान महाकाल की पहली सवारी सोमवार को निकलेगी। श्रावण-भादो मास के क्रम में यह भगवान महाकाल की छठी सवारी है। इसके बाद 17 अगस्त को शाही सवारी निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed