फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four injured in bomb blast in north 24 pargana west Bengal

West Bengal: उत्तर 24 परगना में कई स्थानों पर फेंके गए बम, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 27 Nov 2022 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 06:50 PM IST
सार

बैरकपुर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात मैरिज हॉल में संगीत बजने को लेकर शादी पार्टी के कुछ सदस्यों और एक स्थानीय निवासी के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
four injured in bomb blast in north 24 pargana west Bengal
पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल इलाके में रविवार को कई स्थानों पर बम फेंके गए, जिनमें चार लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


बैरकपुर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात मैरिज हॉल में संगीत बजने को लेकर शादी पार्टी के कुछ सदस्यों और एक स्थानीय निवासी के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने बताया, रविवार तड़के मैरिज हॉल से पहले कई जगह देशी बम विस्फोट हुए, जिसमें चार बराती घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान इलाके से दो और जिंदा बम बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के साथ सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी शुरु हो गए हैं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया कि उसने 2023 के पंचायत चुनावों से पहले राज्यभर में बमों का भंडार किया है। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed