फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former NSA Shivshankar Menon said India needs to restore deterrence to stop China from attempting to nibble at LAC

सलाह: पूर्व एनएसए मेनन ने कहा- चीन की हरकतों को रोकने के लिए एलएसी पर बढ़ानी होगी ताकत

Sun, 16 May 2021 04:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 May 2021 04:54 AM IST
सार

पूर्व सुरक्षा सलाहकार और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने चीन को एलएसी पर रोकने के लिए दिया सुझाव।

विज्ञापन
Former NSA Shivshankar Menon said India needs to restore deterrence to stop China from attempting to nibble at LAC
शिवशंकर मेनन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर गठजोड़ बनाने और विरोध जताने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूर्व सुरक्षा सलाहकार और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन के अनुसार चीन को यथास्थिति बदलने और किसी खुराफात से रोकने के लिए भारत को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन परिचर्चा के दौरान शनिवार को उन्होंने कहा कि चीन को उसकी हरकतों से रोकने के लिए विरोध जताने और अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ बनाने से फायदा नहीं होगा। भारत को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी ताकत बढ़ानी होगी ताकि पड़ोसी देश स्थितियों को अपने अनुकूल न बना सके। 
विज्ञापन


मेनन ने कहा, मेरे अनुसार हमने अगस्त में पैगांग में जैसा आंशिक विरोध दिखाया, वैसा ही पूरे नियंत्रण रेखा पर रुख बनाए रखना होगा। बता दें, मेनन की हाल में ही पुस्तक ‘इंडियन एंड एशियन जियोपॉलिटिक्स: पास्ट प्रेजेंट एंड फ्यूचर’ प्रकाशित हुई है। उन्होंने भारतीय महिला प्रेस कॉर्प की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस पर विचार किया जाना चाहिए कि किस तरह से चीन के साथ आर्थिक गतिविधियों पर निर्भरता कम हो और एलएसी पर मजबूती बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed