{"_id":"60775dfa63bb5471d11a825d","slug":"foreign-ministry-said-maldives-foreign-minister-abdullah-shahid-to-visit-india-on-a-two-day-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय: दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आएंगे मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय: दो दिवसीय यात्रा पर आज भारत आएंगे मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद
Thu, 15 Apr 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:56 AM IST
सार
- मालदीव के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की संभावना है
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद
- फोटो : Twitter
विस्तार
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद दो दिवसीय यात्रा पर आज (15 अप्रैल) को भारत आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान मालदीव तथा भारत के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मालदीव के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की संभावना है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान शाहिद, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ शुक्रवार (16 अप्रैल) को वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
इसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही विदेश मंत्री शाहिद डिजिटल माध्यम से ‘रायसीना डायलॉग’ में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन