{"_id":"5981c5504f1c1b660b8b4eaf","slug":"five-tested-positive-for-swine-flu-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में फैल रहा स्वाइन फ्लू, पांच मामलों का पता चला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा में फैल रहा स्वाइन फ्लू, पांच मामलों का पता चला
एजेंसी/ भाषा
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में स्वाइन फ्लू के पांच मामले सामने आए हैं और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए ‘पूरी तरह से तैयार’ है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉक्टर कैलाश चंद्र दास ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में राज्य में पांच लोगों में एच1एन1 के मामले सामने आये हैं। इनका भुवनेश्वर में निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया कि इन मरीजों में से दो कालाहांडी और जगतसिंहपुर जिले के और तीन अन्य राजधानी के पास के इलाकों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘‘सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार है।’’ डॉक्टर दास ने बताया कि मरीजों में से एक 79 वर्षीय महिला भी हैं जो हृदय से जुड़ी बीमारी का इलाज करवा रही है और जांच के दौरान एच1एन1 वायरस का पता चला।
विज्ञापन