कार और ट्रक की भिडंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह घटना तब हुई जब परिवार जिस गाड़ी से यात्रा कर रहा था वह राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर जरिंग जगंल के समीप ट्रक से टकरा गया। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए।
Odisha: Five people of a family killed and two seriously injured after a truck rammed into a car at NH -26 near Jaring in Kalahandi district, early morning today. pic.twitter.com/KZZ01R5Ked
— ANI (@ANI) May 22, 2019
मृतक की पहचान आशुतोष बहेरा, उनके भाई जगन्नाथ, बेटे विक्की, दो पोतियों और घरेलू सहायक के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार आशुतोष और उनका परिवार परिवार के एक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए 20 मई को विशाखापत्तनम गया था। मंगलवार की रात को वह विशापत्तनम से रवाना हुए और देर रात ढाई बजे केसिंगा स्टेशन पहुंचे थे।
यहां से वह अपने पैतृक गांव खारसेगुडा जा रहे थे जो भवानीपटना के नजदीक स्थित है। तभी उल्टी दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। आशुतोष और उनके भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य को गंभीर चोटे आई थीं। यह घटना सुबह के चार बजे घटित हुई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। आशुतोष की गंभीर रूप से घायल बहू को आंध्र प्रदाश के वाल्टेयर शहर में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जिला अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने कहा कि शव को मृतक के बच्चों को सौंप दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.