फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five Mahayuti leaders take oath as legislative council members

Maharashtra: महायुति के पांच नेताओं ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली, विस चुनाव के बाद से खाली थीं सीटें

Fri, 21 Mar 2025 02:12 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 21 Mar 2025 02:12 PM IST
सार

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संदीप जोशी, संजय केनेकर और दादाराव केचे, सेना के चंद्रकांत रघुवंशी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संजय खोडके ने एमएलसी के रूप में शपथ ली। वे मंगलवार को निर्विरोध सदन के लिए चुने गए।

विज्ञापन
Five Mahayuti leaders take oath as legislative council members
महाराष्ट्र विधानसभा (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए हाल ही में निर्वाचित भाजपा, शिवसेना और राकांपा के कुल पांच नेताओं ने शुक्रवार को सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संदीप जोशी, संजय केनेकर और दादाराव केचे, सेना के चंद्रकांत रघुवंशी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संजय खोडके ने एमएलसी के रूप में शपथ ली। वे मंगलवार को निर्विरोध सदन के लिए चुने गए। इसके साथ ही राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पति-पत्नी की जोड़ी से एक-एक सदस्य हो गया है।
विज्ञापन


सुलभा खोडके अमरावती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी विधायक हैं, जबकि उनके पति संजय खोडके अब उच्च सदन के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें: Nagpur Violence: मुस्लिम नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले- निर्दोष लोगों के खिलाफ नहीं हो कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कई मौजूदा सदस्यों के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद परिषद की कुल पांच सीटें खाली हो गई थीं। शिवसेना की अमशा पदवी, एनसीपी के राजेश विटेकर और भाजपा के प्रवीण दटके, गोपीचंद पडलकर और रमेश कराड परिषद के निवर्तमान सदस्य थे।

ये भी पढ़ें: Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 23250 के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed