{"_id":"67dce8fd511d14cd6b039493","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 23250 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 23250 के पार पहुंचा
Fri, 21 Mar 2025 09:50 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Mar 2025 09:50 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 252.8 अंक गिरकर 76,095.26 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.85 अंक गिरकर 23,132.80 अंक पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। आइए जानते हैं बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : Agency
विस्तार
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। उसके बाद ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिलने के कारण बढ़त के साथ कारोबार होता दिखा।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 252.8 अंक गिरकर 76,095.26 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.85 अंक गिरकर 23,132.80 अंक पर आ गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 205.09 अंक बढ़कर 76,550.97 पर और निफ्टी 70.05 अंक बढ़कर 23,262.55 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Iftar Party: इफ्तार में शामिल होने पाकिस्तानी उच्चायोग पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, अभय चौटाला भी दिखे
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, मारुति, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। हालांकि, इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और जोमैटो पिछड़ गए।
एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,239.14 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
ये भी पढ़ें: Nagpur Violence: मुस्लिम नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले- निर्दोष लोगों के खिलाफ नहीं हो कार्रवाई
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "इस सप्ताह बाजार में तेजी आई है, जिसमें निफ्टी में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब व्यापार तनाव बढ़ रहा है और 2 अप्रैल को पारस्परिक शुल्क लागू होने के बाद और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। तेजी का मुख्य कारण दो दिनों में नकदी बाजार में एफआईआई द्वारा की गई खरीदारी है।" वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 72.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
गुरुवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 899.01 अंक या 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 76,348.06 पर बंद हुआ था। निफ्टी 283.05 अंक या 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 23,000 के स्तर को फिर से हासिल कर 23,190.65 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन