फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fiji Prime Minister Sitiveni Ligamamada Rabuka visit to India from 24 to 26 August

Sitiveni Ligamamada Rabuka: फिजी के प्रधानमंत्री 24 को आएंगे भारत, पीएम मोदी से सहयोग बढ़ाने पर करेंगे वार्ता

Fri, 22 Aug 2025 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 06:22 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री राबुका 25 अगस्त को नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। साथ ही वे राष्ट्रपति मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।

विज्ञापन
Fiji Prime Minister Sitiveni Ligamamada Rabuka visit to India from 24 to 26 August
 फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 से 26 अगस्त तक भारत के दौरे पर रहेंगे। यह उनका भारत का पहला दौरा होगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर वार्ता करेंगे। राबुका अपनी पत्नी सुलुएति राबुका और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आएंगे। उनके प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मंत्री रतु एंटोनियो लालाबालावु भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi Bengal Visit: बिहार के बाद बंगाल को भी सौगात देंगे पीएम, मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ कर सवारी भी करेंगे
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री राबुका 25 अगस्त को नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। साथ ही वे राष्ट्रपति मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अगस्त 2024 में फिजी का दौरा किया था। राबुका नई दिल्ली स्थित भारतीय विश्व मामलों की परिषद में शांति महासागर विषय पर व्याख्यान भी देंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत-फिजी के लंबे और सुदृढ़ संबंधों को दर्शाता है और दोनों देशों की इस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि वे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Stray Dogs Row: आवारा कुत्तों को मिलेगी राहत या भेजे जाएंगे शेल्टर होम? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला

भारत और फिजी के बीच तीन समझौते
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 नवंबर 2014 को फिजी यात्रा भारत-फिजी संबंधों के साथ-साथ समूचे प्रशांत द्वीप देशों के साथ भारत के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी। उस दौरान भारत और फिजी के बीच तीन समझौते हुए थे। इसमें फिजी में को-जनरेशन प्लांट स्थापित करने हेतु क्रेडिट लाइन विस्तार, राजनयिकों के प्रशिक्षण में सहयोग और दोनों देशों की राजधानियों में राजनयिक मिशनों हेतु भूमि आवंटन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed