{"_id":"573aee0b4f1c1bff32ac7041","slug":"fake-facebook-profiles-of-upsc-topper-tina-dabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान हुई IAS टॉपर टीना, फेसबुक पर 35 से ज्यादा फर्जी अकाउंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
परेशान हुई IAS टॉपर टीना, फेसबुक पर 35 से ज्यादा फर्जी अकाउंट
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी टॉपर दिल्ली की टीना डाबी इन दिनों फेसबुक पर अपने नाम से बने फर्जी प्रोफाइल से खासी परेशान हैं। टीना डाबी के फेसबुक पर करीब 35 से ज्यादा फर्जी अकाउंट बन गए। इन अकाउंट से लगातार टीना को कोट करते हुए कई पोस्ट डाले गए हैं।
फर्जी अकाउंट से डाले गए फेसबुक पोस्ट में टीना डाबी के कई फोटो भी डाले गए जिनमें वे अपने परिजनों, पीएम मोदी और कुछ फोटो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी डाले गए।कुछ एक पोस्ट में टीना टीवी चैनलों को साक्षात्कार देते हुए भी दिखाई दी हैं। फर्जी प्रोफाइल की जानकारी टीना डाबी को किसी से व्हाट्सएप पर दी।
टीना के एक फर्जी प्रोफाइल से पोस्ट में लिखा गया कि वह पीएम मोदी की प्रशंसक हूं और मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। एक पोस्ट में लिखा गया कि क्या अंबेडकर को आदर्श बताने के लिए मैं विवश हूं, सिर्फ इसलिए कि वही एससी कैटिगरी से है? मैं बाबा साहेब की बड़ी प्रशसंक हूं?
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को टीना डाबी ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से फेसबुक पोस्ट डाली कि मेरे फर्जी प्रोफाइल से जो भी पोस्ट किए गए हैं वह मेरे विचार नहीं हैं। इन फर्जी पोस्ट पर टीना डाबी ने लिखा कि 'मैंने अपने इंटरव्यू में कई बार कहा है कि यह बेहद निजि सवाल है। जहां तक पीएम मोदी और बाबा साहेब अंबेडकर की बात है तो दोनों का मैं सम्मान करती हूं। मुझे बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है, यह मेरे लिए बेहद दिल दुखाने वाला है।'
फेसबुक ने डी-एक्टिवेट किए अकाउंट
फर्जी प्रोफाइल को लेकर स्वयं फेसबुक ने टीना डाबी को ईमेल किया। फेसबुक की टीम ने उनको ईमेल के जरिए जानकारी दी कि यूजर्स की शिकायत पर उनके सभी फर्जी प्रोफाइल डी-एक्टिवेट कर दिए गए हैं।