फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Expansion of Madhya Pradesh cabinet, under Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, can be held tomorrow

मध्य प्रदेश में आज शाम तक मंत्रिमंडल गठन पर हो सकता है निर्णय

Tue, 21 Apr 2020 12:56 AM IST
अमित कुमार शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Expansion of Madhya Pradesh cabinet, under Chief Minister Shivraj Singh Chouhan, can be held tomorrow
Shivraj Singh Chouhan (File photo) - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन आधी हकीकत, आधा फसाना के दौर से गुजरते हुए अब किनारे लगता दिख रहा है। वैसे भोपाल में राजभवन के पास भी इस बारे में कोई सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक बहुत संभावना है कि मंगलवार या बुधवार को पांच मंत्रियों का एक छोटा समूह शपथ ले सकता है। मुख्यमंत्री अपने ओएसडी हरीश और मुख्य सचिव के साथ लगातार व्यस्त हैं। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं के भी इसे लेकर सुर अलग अलग हैं। 

विज्ञापन


मगर सूत्रों के अनुसार इस बात के प्रबल आसार हैं कि भाजपा के तीन और सिंधिया खेमे के कम से कम दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिन पांच को मंत्री बनाए जाने बापत भाजपा के सूत्र बता रहे हैं उनमें भाजपा से नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव औऱ भूपेंद्र सिंह हैं जबकि सिंधिया के साथ भाजपा में गए पूर्व मंत्रियों में तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। देर रात तक जिस तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यहां रस्साकसी चल रही थी उसे देखते हुए आखिरी वक्त तक इस संख्या औऱ नामों में कुछ फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष तौर पर अभी कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंत्रिमंडल के गठन को मीडिया की उपज बता रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्रिमंडल से ज्यादा जरूरी कोविड19 से लड़ाई है। इसलिए भाजपा मंत्रिमंडल गठन की जल्दबाजी करके जनता के बीच में कोई गलत संदेश नहीं देना चाहती। कैलाश विजयवर्गीय की इस राय से वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी इत्तेफाक रखते हैं। प्रभात झा का कहना है कि जनता की सेवा और उसकी जान बचाना पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

भाजपा के एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अनुसार मंगलवार शाम तक संक्षिप्त मंत्रिमंडल के गठन पर निर्णय हो जाएगा। 5-6 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्र ने बताया कि इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए लोगों को भी शामिल करने पर भी विचार हुआ है। भाजपा के मध्य प्रदेश के नेता नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में कहा कि मुख्यमंत्री इस बारे में कुछ कर रहे हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


सिंधिया ने दिखाई सक्रियता

कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन रहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक काफी सक्रिय हो गए हैं। वह मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। कहा जाता है कि सिंधिया ने साथ आए पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह और महत्वपूर्ण विभाग दिलाने के लिए भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने सितंबर तक राज्य में 24 सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव, उसकी चुनौतियों का भी हवाला दिया। बताते हैं कि सिंधिया की मंशा कुछ दिन बाद ही सही, लेकिन पूर्ण मंत्रिमंडल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed