{"_id":"5f90d0ba0a004006d211c9a1","slug":"espionage-case-pm-office-and-other-important-ministries-on-chinese-spy-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन जासूसी कांड में खुलासा: निशाने पर थे पीएम कार्यालय और दलाई लामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन जासूसी कांड में खुलासा: निशाने पर थे पीएम कार्यालय और दलाई लामा
Thu, 22 Oct 2020 06:45 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
राजीव शर्मा और उसके साथी
- फोटो : अमर उजाला
जासूसी रैकेट मामले में पकड़े गए स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा के साथ चीनी महिला और एक नेपाली व्यक्ति से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इन चीनी जासूसों के निशाने पर पीएम कार्यालय समेत कई और अहम मंत्रालयों में लगाए सुरक्षा उपकरण निशाने पर थे। जानकारी के मुताबिक, चीन नेअपनी जासूसी टीम को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित महत्वपूर्ण भारतीय कार्यालयों की आंतरिक जानकारी देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनकी नजर दलाई लामा पर भी थी। इस जासूसी कांड में एक बौद्ध भिक्षु के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं कोलकाता की एक प्रभावशाली महिला का नाम की इस कांड में आ रहा है।
विज्ञापन
चीन के साथ लगातार सीमा पर विवाद चल रहा है और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।चीनी जासूस से पूछताछ में एजेसियों के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं जिसके मुताबिक, पीएमओ में अधिकारी और दलाई लामा की हर गतिविधि की जानकारी ली जा रही थी। इस जासूसी रैकेट के सामने आने के बाद अभी और खुलासे होना बाकी हैं।
विज्ञापन