फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission relaxes norm for registration of new parties reducing notice period in 5 poll bound states UP Uttarakhand Punjab Manipur Goa

विधानसभा चुनाव: नई पार्टियों के पंजीकरण के लिए नियम में निर्वाचन आयोग ने दी राहत, नोटिस अवधि घटाकर सात दिन की

Fri, 14 Jan 2022 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Jan 2022 09:39 PM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के चलते आ रही कठिनाइयों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने पांच चुनावी राज्यों में पंजीकरण करवाने वाली नई पार्टियों के लिए नियम में राहत देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Election Commission relaxes norm for registration of new parties reducing notice period in 5 poll bound states UP Uttarakhand Punjab Manipur Goa
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांच चुनावी राज्यों के लिए शुक्रवार को बड़ा एलान किया। आयोग ने इन राज्यों में नए राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए नोटिस अवधि को 30 दिन से घटाकर सात दिन कर दिया है। आयोग ने यह फैसला कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से आ रही कठिनाइयों को देखते हुए लिया है।  

विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत पंजीकरण करवाने की इच्छुक पार्टी को अपने गठन से 30 दिन के अंदर आवेदन दाखिल करना होता है। आवेदक से पार्टी के प्रस्तावित नाम को दो दिन दो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों और दो स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रस्तावित पंजीकरण को लेकर अगर कोई आपत्ति होती है तो उसे नोटिस के प्रकाशन के दिन से 30 दिन के अंदर दाखिल करना होता है। आयोग ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रतिबंधों के चलते पंजीकरण के लिए आवेदनों में देरी और गड़बड़ी देखने को मिली हैं। इसकी वजह से राजनीतिक दल के पंजीकरण में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस अवधि 30 दिन से घटाकर सात दिन कर दी
आयोग ने कहा कि सभी पक्षों पर गौर करने के बाद आयोग ने राहत देते हुए नोटिस की अवधि को 30 दिन से घटाकर सात दिन करने का फैसला लिया है। यह फैसला उन पार्टियों के लिए लागू होगा जो अपना सार्वजनिक नोटिस आठ जनवरी या इससे पहले प्रकाशित कर चुकी हैं।

बयान में कहा गया, 'उन राजनीतिक पार्टियों समेत सभी पार्टियों के लिए जो अपना सार्वजनिक नोटिस आठ जनवरी या इससे पहले प्रकाशित कर चुकी हैं, अगर किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह 21 जनवरी की शाम 5.30 बजे तक या मूल रूप से उपलब्ध कराए गए 30 दिन की अवधि के अंदर, इनमें से जो भी पहले हो, दाखिल की जा सकती है।'

इन पांच राज्यों में होने हैं चुनाव, ऐसा है कार्यक्रम
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा जहां इसकी शुरुआत 10 फरवरी को होगी और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक ही दिन में सभी सीटों पर मतदान होगा। 

वहीं, 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में चुनाव आयोजित होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन सभी राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed