{"_id":"61deedb06b03a74bc5746ad0","slug":"ed-attaches-funds-of-nbfc-in-chinese-funded-instant-loan-apps-probe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई: भारतीय गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के 72 करोड़ के फंड जब्त किए, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की कार्रवाई: भारतीय गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के 72 करोड़ के फंड जब्त किए, पढ़िए पूरा मामला
Wed, 12 Jan 2022 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:33 PM IST
सार
ईडी ने भारतीय एनबीएफसी कुडोस फाइनेंस के खिलाफ यह कार्रवाई की है और 72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के 72 करोड़ रुपये से अधिक के फंड जब्त कर लिए हैं। ईडी ने यह कार्रवाई एक मोबाइल एप आधारित लोन देने वाली कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में की है। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन एप में चीन और हांगकांग से भारी मात्रा में निवेश आ रहा था।
एजेंसी ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुडोस फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमटेड के पेमेंट गेटवे और बैंक खातों में रखे 72 करोड़ 32 लाख 42 हजार 45 रुपये जब्त करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी हुआ था। बता दें कि कुडोस फाइनेंस एक भारतीय एनबीएफसी है और इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसकी फिनटेक भागीदार है।
यह कार्रवाई कई भारतीय एनबीएफसी और उनके फिनटेक भागीदार मोबाइल एप्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही जांच में की गई है जिनके खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की थीं। ये एफआईआर अवैध तरीके से कर्ज देने और फिर अधिक ब्याज दर के साथ उसे वसूलने के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाने के मामले में की गई थी।