Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED: ₹400cr obtained through cyber crime, mastermind Roshan Fiaz deposited ₹300cr in 31 'mule' accounts

ईडी: साइबर अपराध से हासिल किए 400 करोड़, मास्टर माइंड रोशन फियाज ने 31 'म्यूल' खातों में जमा कराए 300 करोड़

Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 05 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

ईडी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से 400 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाने और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए छिपाने के आरोप में रोशन फियाज और अम्मार को गिरफ्तार किया है। जांच में 600 से अधिक साइबर अपराधों का पता चला। आरोपियों ने 31 म्यूल बैंक खातों के जरिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया। ईडी ने नकदी और क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त की है।

विज्ञापन
ED: ₹400cr obtained through cyber crime, mastermind Roshan Fiaz deposited ₹300cr in 31 'mule' accounts
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चेन्नई जोनल ऑफिस-II ने 30 अक्तूबर को 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए), 2002 के तहत रोशन फियाज और अम्मार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई है। इस धोखाधड़ी से हासिल रकम को 'म्यूल बैंक अकाउंट्स' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) और क्रिप्टोकरेंसी के नेटवर्क के जरिए खपाया गया था।
विज्ञापन


ईडी ने दो एफआईआर के आधार पर इस केस की जांच शुरू की थी। इनमें से एक एफआईआर तमिलनाडु पुलिस के 'स्टेट साइबर क्राइम कमांड सेंटर' ने दर्ज की थी, जबकि दूसरी एफआईआर तेलंगाना के साइबराबाद स्थित 'साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन' में दर्ज की गई थी। ये मामले 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) 2023/IPC और 'सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम' (IT Act) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के तरीके की बात करें तो, जालसाज पीड़ितों को निवेश योजनाओं, नौकरियों, शेयर बाजार में निवेश या अन्य ऑनलाइन तरीकों का झांसा देकर सोशल मीडिया या फोन के जरिए संपर्क करते थे। इसके बाद, पीड़ित जालसाजों द्वारा बताए गए 'म्यूल बैंक अकाउंट्स' में पैसे ट्रांसफर कर देते थे। फिर, इस रकम को कई अन्य 'म्यूल अकाउंट्स' में छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया जाता था। अंत में, इस रकम का कुछ हिस्सा नकद निकाल लिया जाता था, जबकि बाकी हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की जांच के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में दर्ज 10 और एफआईआर का संबंध इसी नेटवर्क से पाया गया। इसके अलावा, इसी नेटवर्क से जुड़ी साइबर अपराध की 600 से अधिक शिकायतें सामने आई हैं। सैकड़ों साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से हासिल की गई 400 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रकम को आरोपियों ने 'म्यूल' बैंक खातों के नेटवर्क और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर के जरिए इधर-उधर घुमाया और छिपाया गया। 

जांच में पता चला कि रोशन फियाज और अम्मार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐसा तरीका तैयार किया, जिससे अवैध रकम को 'म्यूल' खातों के जाल के जरिए इधर-उधर घुमाया जा सके और उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदला जा सके। जांच से पता चला है कि रोशन फियाज इस नेटवर्क का मुख्य व्यक्ति था। उसने अपने नाम, अपनी पत्नी के नाम और अपने नियंत्रण वाली कई प्रोप्राइटरशिप या अन्य इकाइयों के नाम पर 'म्यूल' बैंक खातों की एक बड़ी श्रृंखला चला रखी थी। ऐसे 31 खातों में 300 करोड़ रुपये से अधिक के डेबिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन पाए गए। पीड़ितों से ठगी गई रकम को कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया और क्रिप्टो वॉलेट्स का इस्तेमाल करके उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया।


अम्मार भी इस नेटवर्क का एक अहम व्यक्ति था। वह रोशन फियाज को अलग-अलग लोगों और इकाइयों के 'म्यूल' बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इसके साथ ही वह अकाउंट किट, नेट-बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और ईमेल भी देता था, ताकि क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वालों से भारतीय रुपये प्राप्त किए जा सकें। इससे पहले, ईडी ने रोशन फियाज, अम्मार और उनसे जुड़ी इकाइयों के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान 14.50 लाख रुपये नकद और 3.26 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई, साथ ही कई बैंक खातों में मौजूद लगभग 88.28 लाख रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया। दोनों आरोपियों को चेन्नई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed