फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to Kejriwal there is rule like Lalu Yadav in Delhi', BJP held him responsible for the condition of Delhi

BJP vs AAP: 'केजरीवाल के कारण दिल्ली में लालू यादव जैसा राज', भाजपा ने दिल्ली की हालत के लिए ठहराया जिम्मेदार

Thu, 26 Sep 2024 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने आज तक कभी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण नहीं किया, जबकि पिछले दस साल के उनके शासन में दिल्ली की सड़कों का हाल ठीक उसी तरह का हो गया है जैसा 1990-97 के बीच लालू यादव के राज में पटना की सड़कों का हो गया था।

विज्ञापन
Due to Kejriwal there is rule like Lalu Yadav in Delhi', BJP held him responsible for the condition of Delhi
वीरेंद्र सचदेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के कारण दिल्ली की सड़कों का हाल लालू यादव के शासनकाल में बिहार की सड़कों जैसा हो गया है। राजधानी की सड़कों पर मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को केजरीवाल की नई नौटंकी करार देते हुए भाजपा ने कहा है कि सत्ता में दस साल रहने के बाद भी केजरीवाल ने कभी राजधानी की सड़कों का कोई औचक परीक्षण नहीं किया, जबकि वे स्वयं इन्हीं सड़कों पर चलते थे, लेकिन अब दिल्ली में खराब हालत देख केजरीवाल सड़कों के निरीक्षण का ड्रामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

    
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने आज तक कभी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण नहीं किया। जबकि पिछले दस साल के उनके शासन में दिल्ली की सड़कों का हाल ठीक उसी तरह का हो गया है जैसा 1990-97 के बीच लालू यादव के राज में पटना की सड़कों का हो गया था। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के 10 साल में दिल्ली विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव के मामले में चार दशक पीछे चली गई। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अपने प्रेरणा स्रोत लालू यादव की ही तरह 2007 से 2013 तक दिल्ली की जनता को खूब गुमराह किया। उसके बाद सत्ता में आने के बाद उन्होंने दिल्ली को अराजकता, भ्रष्टाचार के गर्त में धकेल दिया और प्रशासन एवं विकास ठप्प कर दिये। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता के कारण इस वर्ष के मानसून में जलजमाव एवं बिजली करंट जैसे मामूली कारणों से लगभग 50 लोगों की अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा क्यों हुई हमलावर?
भाजपा ने यह आरोप दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के साथ राजधानी की सड़कों का निरीक्षण करने के बाद लगाया है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर यह आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में डालकर राजधानी का विकास कार्य रोकने की कोशिश की गई। बाद में इसी तरह की बात उन्होंने दिल्ली विधानसभा में भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed