फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delta variant found in 80 percent of samples sent by Delhi government for genome sequencing

Delta Variant: दिल्ली सरकार द्वारा जीनोम सिक्वेंसिंग लिए भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में मिला डेल्टा वैरिएंट

Mon, 09 Aug 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Aug 2021 12:39 AM IST
सार

  • जुलाई में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 83.3 फीसदी नमूनों में डेल्टा वैरिएंट मिला
  • मई में 81.7 फीसदी और जून में 88.6 फीसदी नमूनों में डेल्टा वैरिएंट पाया गया

विज्ञापन
Delta variant found in 80 percent of samples sent by Delhi government for genome sequencing
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली सरकार द्वारा पिछले तीन महीने में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट ज्यादातर वायरस से पीड़ित लोगों में पाया गया है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीनों में जीनोम सिक्वेंसिंग लिए भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में डेल्टा वैरिएंट मिला है।

विज्ञापन


राजधानी के लिए कोविड प्रबंधन नीतियां तैयार करने वाला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया कि जुलाई में दिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 83.3 फीसदी नमूनों में डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) का पता चला है।
विज्ञापन


साथ ही मई और जून में 81.7 फीसदी और 88.6 फीसदी नमूनों में वैरिएंट पाया गया था और अप्रैल में 53.9 फीसदी सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला था।

डेटा से यह भी पता चला है कि अब तक राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में दिल्ली के 5,752 नमूनों में से 1,689 में डेल्टा संस्करण पाया गया। 947 नमूनों में अल्फा संस्करण (बी.1.1.7) का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट को चिंताजनक वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। डेल्टा वैरिएंट की पहचान भारत में दिसंबर 2020 में की गई थी और बाद में 95 से अधिक देशों में इसका पता चला है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट प्रमुख वजह रहा, जिसने देश में लाखों लोगों को संक्रमित किया और हजारों लोगों की जान ली। वहीं अल्फा वैरिएंट को पहली बार ब्रिटेन में पिछले साल खोजा गया था।

दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 25,066 है। एक हफ्ते में यह तीसरी बार है जब 24 घंटे के दौरान एक भी मौत नहीं हुई। दो अगस्त और चार अगस्त को भी कोरोना से मौतों की संख्या शून्य थी। दिल्ली में 24 घंटे में 66 नए मामले सामने आए।


महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के मामलों की संख्या 21 से 45 तक पहुंच गई है। इसमें 27 आदमी और 18 औरत शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हम मरीजों के टीकाकरण, बीमारियों और ट्रैकिंग के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं, ट्रेसिंग ऑपरेशन जारी है। चिंता का कोई कारण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed