{"_id":"614a42848ebc3e916a37f4ce","slug":"deloitte-survey-report-consumers-are-increasing-spending-on-travelling-and-entertainment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलॉयट का दावा: सैर-सपाटे और मनोरंजन पर खर्च बढ़ा रहे उपभोक्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डेलॉयट का दावा: सैर-सपाटे और मनोरंजन पर खर्च बढ़ा रहे उपभोक्ता
Wed, 22 Sep 2021 02:07 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:07 AM IST
सार
सर्वे के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अब कार्यालयों में वापस लौट रहे। विदेशी यात्राओं और पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी उपभोक्ताओं ने मंशा जताई है। टीकाकरण में तेजी और संक्रमण की घटती दर से उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ बाजार को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण में आ रही गिरावट और बाजारों के खुलाने से उपभोक्ता अब गैर जरूरी उत्पादों पर भी खर्च बढ़ा रहे हैं। वैश्विक परामर्श फर्म डेलॉयट ने मंगलवार को जारी सर्वे में बताया कि उपभोक्ता अब सैर-सपाटे और मनोरंजन सुविधाओं पर धीरे-धीरे खर्च बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
जुलाई-अगस्त में एक हजार उपभोक्ताओं के खर्च पर 30 दिनों तक सर्वे के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अब कार्यालयों में वापस लौट रहे। विदेशी यात्राओं और पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी उपभोक्ताओं ने मंशा जताई है। टीकाकरण में तेजी और संक्रमण की घटती दर से उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका लाभ बाजार को मिलेगा।
विज्ञापन
सर्वे में शामिल 12 फीसदी उपभोक्ता शराब जैसी चीजों पर खर्च बढ़ा रहे, जबकि 36 फीसदी ने केबल टीवी, 36 फीसदी ने कपड़े-जूते, 33 फीसदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, 25 फीसदी ने सजावट के सामान और 22 फीसदी ने रेस्तरां पर पैसे खर्च करने की बात कही है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में और तेजी की उम्मीद
सर्वे में कहा गया है कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं का खर्च और बढ़ने की उम्मीद है। 57 फीसदी उपभोक्ताओं ने अगले तीन महीने में विदेश यात्रा करने की मंशा जताई है। 68 फीसदी उपभोक्ताओं का रुझान जहां स्थानीय उत्पादों की ओर बढ़ा है, वहीं 74 फीसदी ने ब्रांडेड उत्पाद खरीदने की बात कही है।