फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dedication commitment pivotal building blocks for healthy, progressive nation Mansukh Mandaviya

Mansukh Mandaviya: मंडाविया बोले- सकारात्मक दृष्टिकोण से होगा चुनौतियों का समाधान, विद्यार्थी भाव से होगा लाभ

Mon, 01 Aug 2022 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 04:29 PM IST
सार

मंडाविया ने कहा, "हम काम के लिए अपने घरों से बाहर निकलते ही अपना रवैया बदलें। एक सकारात्मक दृष्टिकोण और स्वस्थ मानसिक ढांचा, समपर्ण और प्रतिबद्धता के साथ एक स्वस्थ और प्रगतिशील राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण निर्माण खंड हैं।"

विज्ञापन
Dedication commitment pivotal building blocks for healthy, progressive nation Mansukh Mandaviya
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिकोण और मानसिक ढांचा एक स्वस्थ और प्रगतिशील राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण निर्माण खंड हैं। मंडाविया केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के वरिष्ठ प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


सीजीएस अधिकारियों के लिए पारस्परिक संचार, प्रशासन और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में उनके कौशल को बढ़ाने और उन्नत करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) में एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


सीजीएचएस एक स्वास्थ्य योजना है जो अपने उन करीब 41.2 लाख लाभार्थियों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करती है, जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी हैं, इसके 460 वेलनेस सेंटर देशभर में 75 शहरों में फैले हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर निकलते ही बदलें रवैया
इस मौके पर मंडाविया ने कहा, "आइए हम काम के लिए अपने घरों से बाहर निकलते ही अपना रवैया बदलें। एक सकारात्मक दृष्टिकोण और स्वस्थ मानसिक ढांचा, समपर्ण और प्रतिबद्धता के साथ एक स्वस्थ और प्रगतिशील राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण निर्माण खंड हैं।"
 


मंडाविया ने पारस्परिक संचार और शिकायत निवारण के लिए एक मजबूत उपकरण के रूप में 'संवाद' के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "जो संगठन और व्यक्ति सीखने की स्थिति में हैं वे हमेशा प्रगति करेंगे। हमें हमेशा 'विद्यार्थी भाव' से लाभ होगा। 

सकारात्मक दृष्टिकोण से होगा चुनौतियों का समाधान
उन्होंने आगे कहा, "सहानुभूति, देखभाल और कौशल हमारी तकनीकी और नैदानिक क्षमताओं को और बढ़ाते हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण से कई चुनौतियों का समाधान किया जाता है।"

पवार ने कहा कि एक संगठन के रूप में सीजीएचएस ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और अब यह देशभर के 75 शहरों में लगभग 450 वेलनेस सेंटरों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस अवधि में स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ तालमेल रखने के लिए इसमें कई बदलाव हुए हैं जैसे सेवाओं का डिजिटलीकरण और विभिन्न नए स्वास्थ्य तौर-तरीकों को शामिल करना।   

उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों की योजना और कार्यान्वयन पूरे कार्यबल के लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed