{"_id":"64331099381a339e7105f6f3","slug":"customs-department-officials-caught-gold-worth-about-20-lakhs-brought-from-dubai-from-hyderabad-airport-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: विदेश से सोना लाने के लिए अजब-गजब जुगाड़, देखें दुबई से आए इस यात्री का कारनामा, 455 ग्राम जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: विदेश से सोना लाने के लिए अजब-गजब जुगाड़, देखें दुबई से आए इस यात्री का कारनामा, 455 ग्राम जब्त
Mon, 10 Apr 2023 12:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:53 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपी के पास से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने 455 ग्राम सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने जब्त किए सोने की कीमत 2120180 बताई है।
विज्ञापन
हवाई अड्डे से सोना बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने सोना तस्करी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 455 ग्राम सोना (64 स्क्रू और 16 सोने की रॉड) बरामद किया है। अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 21 लाख बताई है।
अधिकारियों के मुताबिक, दुबई से आए एक यात्री का सामान चेक किया गया। जांच के दौरान यात्री के पास से 21,20,180 रुपये मूल्य का 455 ग्राम सोना बरामद किया गया। ट्रॉली बैग के स्क्रू और पहिए (64 स्क्रू और 16 रॉड) के रूप में सोना छुपाया गया था। ट्रॉली के पहिए बरामद कर लिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
50 लाख रुपये का सोना किया था जब्त
इससे पहले अधिकारियों ने मंगलवार को हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग की टीम ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य का 807.10 ग्राम वजन वाली सोने की छड़ के 12 टुकड़े और सोने की चेन जब्त की थी।
विज्ञापन
दोहा से सुबह 08.45 बजे उतरे विमान से आए पुरुष यात्री की तलाशी ली गई, जिसके बाद बरामदगी की गई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई और सोने की छड़ के 12 कटे हुए टुकड़े और 807.10 ग्राम वजन की 1 सोने की चेन मिली। जिसकी कीमत 4971736 रुपये थी, जिसे चार्जेबल टॉर्च लाइट के अंदर छुपाया गया था। सोना हैदराबाद सीमा शुल्क द्वारा जब्त किया गया।

#WATCH | Customs Air Intelligence officers of Hyderabad Customs, RGIA have apprehended a male passenger who arrived from Dubai. On thorough scanning of his baggage, gold weighing 455 gms was concealed in the form of screws and rods of trolley wheels has been recovered: Customs pic.twitter.com/AWcuhaB0Xn
— ANI (@ANI) April 9, 2023