Covid 19 Bulletin: 11 दिन हुआ कोरोना मामलों का डबलिंग रेट, दसवीं की बची परीक्षाएं रद्द, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया को अपनी जद में ले चुका है। भारत में भी कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूरा देश लॉकडाउन है, लेकिन सरकार ने कुछ सेवाओं में ढील दी है। प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उनके घर भेजा रहा है, विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भी योजना तैयार है। देश में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा न कराने का फैसला किया है। आज एक बार फिर से शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। गुजरात और मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण भयावह रूप ले रहा है। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
विस्तार
कोरोना वायरस की वजह से अब नहीं होंगी पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की बची परीक्षाएं
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते इस साल पूरे देश में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा न कराने का फैसला किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ये परीक्षाएं आयोजित होंगी।
पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र का कोविड-19 संक्रमण के मामले में सबसे खराब रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री का गृह राज्य गुजरात कोविड-19 संक्रमण के मामले में डरा रहा है। हालांकि सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में हैं, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या के मामले में गुजरात और मध्य प्रदेश सभी राज्यों को पीछे छोड़ दे रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
राज्यों के लिए शराब बेचने के क्या मायने हैं, क्यों खुल रहे हैं शराब के ठेके
लॉकडाउन 3.0 में कुछ रियायतें देने का परिणाम यह हुआ कि सोमवार यानि चार मई को शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। चार मई की शाम दिल्ली सरकार ने भी शराब पर 70 फीसद स्पेशल कोरोना फीस लगाने का एलान कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
सात दिन में 64 उड़ानों से 14 हजार भारतीयों को वापस लाने की योजना तैयार
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने की शुरुआत सात मई से होगी। सात मई से 13 मई तक विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सप्ताह में 64 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
11 दिन हुआ कोरोना मामलों का डबलिंग रेट
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक राहत की खबर है। कोरोना के मामले दोगुने होने में अब ज्यादा समय लग रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो फिलहाल देश में कोरोना के डबलिंग (मामले के दोगुने होने की दर) रेट 11 दिन है, यह अभी दो दिन पहले 12 दिन था।
पढ़ें पूरी खबर