फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal, Madhya Pradesh, Gujarat and Maharashtra have worst record of covid 19 infection

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र का कोविड-19 संक्रमण के मामले में सबसे खराब रिकार्ड

Tue, 05 May 2020 09:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 May 2020 09:05 PM IST
सार

  • मौत के मामले में पश्चिम बंगाल (10.5 फीसदी) और मध्य प्रदेश (5.8 फीसदी) ने छोड़ा सबको पीछे
  • गुजरात, महाराष्ट्र भी बहुत पीछे नहीं
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली को मिल रही है कामयाबी

विज्ञापन
West Bengal, Madhya Pradesh, Gujarat and Maharashtra have worst record of covid 19 infection
उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI (File)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री का गृह राज्य गुजरात कोविड-19 संक्रमण के मामले में डरा रहा है। हालांकि सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में हैं, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या के मामले में गुजरात और मध्य प्रदेश सभी राज्यों को पीछे छोड़ दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में केरल को छोड़कर हर राज्य में नए मरीज आ रहे हैं, लेकिन मरीजों के ठीक होने की दर अच्छी है। तुलना में दिल्ली में मरीजों की मौत का आंकड़ा भी करीब-करीब स्थिर है। उत्तर प्रदेश के हालात भी संतोषजनक हैं।
विज्ञापन


गुजरात को देश का कारोबारी राज्य कहा जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमितों की संख्या 5804 है, 1195 मरीज ठीक हुए, लेकिन मरने वालों की संख्या 319 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्युदर करीब 5.5 फीसदी है। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3049 है। 1000 लोग ठीक हुए और 176 लोगों की मृत्यु हो गई। यहां भी मृत्यु दर कुल संक्रमितों की तुलना में 5.8 फीसदी है। महाराष्ट्र में 14541 संक्रमित हैं, 2465 ठीक हुए और 583 (दर 4 फीसदी) की मृत्यु हो गई। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीजों के मामले में भी गुजरात और मध्य प्रदेश पीछे हैं।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान

केरल में 500 संक्रमितों का पता चला, 4 लोगों की मृत्यु हुई और 462 लोग ठीक हुए। पहला कोविड-19 का मरीज भी केरल में आया। मृत्युदर एक फीसदी से भी कम है। कर्नाटक में 659 संक्रमित, 324 ठीक हुए और 28 लोगों की मृत्यु (करीब 4.1) हुई।

लेकिन संक्रमण काबू में आ गया है। तमिलनाडु में 3550 संक्रमित, 1409 ठीक हुए और 31 लोगों की मृत्यु (एक फीसदी से भी कम) हुई। आंध्रप्रदेश में 1717 संक्रमित, 589 ठीक हुए, 36 (करीब 2 फीसदी) लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में 3061 संक्रमित, 1394 ठीक हुए और 77 लोगों की मृत्यु (2.5 फीसदी) हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की भी स्थिति अच्छी है। अधिक जनसंख्या वाले सबसे बड़े राज्य में अब तक 2859 संक्रमित, 944 ठीक और 53 लोग मृत्यु (2 फीसदी से कम) का शिकार हुए। दिल्ली में 4898 संक्रमित की तुलना में 1431 संक्रमित ठीक हुए और 64 की मृत्यु( 1.25 फीसदी) हो गई।

पश्चिम बंगाल का आंकड़ा सबसे खराब

पश्चिम बंगाल के आंकड़े पर केंद्र सरकार की टीम ने भी सवाल उठाया। पश्चिम बंगाल में अब तक 1259 संक्रमितों की जानकारी है। केवल 218 लोग ठीक हुए हैं। 133 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से जान चली गई। कुल संक्रमितों की तुलना में देखा जाए तो यह मृत्यु की दर 10.5 फीसदी के करीब आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed