फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doubling rate of covid 19 is now 11 days from 16 days and fatality rate is 3.2 percent coronavirus pandemic

11 दिन हुआ कोरोना मामलों का डबलिंग रेट, रिकवरी रेट का आंकड़ा 27.45 फीसद

Tue, 05 May 2020 04:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 05 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
doubling rate of covid 19 is now 11 days from 16 days and fatality rate is 3.2 percent coronavirus pandemic
कोरोना का डबलिंग रेट 11 दिन हुआ - फोटो : AMAR UJALA

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक राहत की खबर है। कोरोना के मामले दोगुने होने में अब ज्यादा समय लग रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो फिलहाल देश में कोरोना के डबलिंग (मामले के दोगुने होने की दर) रेट 11 दिन है, यह अभी दो दिन पहले 12 दिन था।

विज्ञापन


लॉकडाउन शुरू होने से पहले मरीजों के दोगुना होने की दर 3.4 दिन थी जो अब 40 दिन में घटकर 11 दिन हो गई है। डबलिंग रेट के साथ कोरोना के संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी पहले से काफी सुधरा है। 
विज्ञापन


आज देश में 46,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिसमें लगभग 13,000 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। तेज रफ्तार से कोरोना मरीजों के ठीक होने की वजह से रिकवरी दर 27.45 फीसद हो गई है जो कि देश के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में मरीजों के दोगुने होने की रफ्तार 11-20 दिन है जो बाकी राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

यही नहीं कर्नाटक, लद्दाख, केरल समेत कई राज्य में कोरोना के मरीजों के दोगुने होने की दर 20-40 दिन है। कोरोना को काबू करने में सबसे अच्छा प्रदर्शन असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का रहा है।

वो राज्य जहां डबलिंग रेट 11-20 दिन है

  • दिल्ली - 11.3 दिन
  • उत्तर प्रदेश - 12 दिन
  • जम्मू-कश्मीर - 12.2 दिन
  • उड़ीसा - 13 दिन
  • राजस्थान - 17.8 दिन
  • तमिलनाडु - 19.1 दिन
  • पंजाब - 19.5 दिन

वो राज्य जहां डबलिंग रेट 20-40 दिन है

  • कर्नाटक - 21.6 दिन
  • लद्दाख - 24.2 दिन
  • हरियाणा - 24.4 दिन
  • उत्तराखंड - 30.3 दिन
  • केरल - 37.5 दिन

वो राज्य जहां डबलिंग रेट 40 दिन से ज्यादा है

  • असम - 59 दिन
  • तेलंगाना - 70.8 दिन
  • छत्तीसगढ़ - 89.7 दिन
  • हिमाचल प्रदेश - 191.6 दिन

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों लोगों की दर तुलनात्मक तौर पर कम है। अभी देश में मृत्यु दर 3.2 फीसद है जिसमें 65 फीसद पुरुष और 35 फीसद महिलाएं हैं।



लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि अगर मरने वाले लोगों की उम्र देखी जाए तो कुल मौतों में 14 फीसद लोग 45 से कम उम्र वाले हैं, 34.8 फीसद लोग 45-60 साल के बीच की उम्र वाले और 51.2 फीसद लोग 60 साल की उम्र से ज्यादा वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed