फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 18 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: भारत में कोरोना से सबसे अधिक बुजुर्गों की मौत , जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 18 Apr 2020 09:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Apr 2020 09:15 PM IST
सार

पूरा देश कोरोना वायरस का दंश झेल रहा है। भारत में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। इसमें से 12,289 मामले सक्रिय हैं और 2015 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से देश में अब तक 488 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 18 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 18 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना की मृत्यु दर 3.3 फीसदी 

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इससे जुड़े नए डाटा और जानकारियां लोगों के सामने रखी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कारण देश में मृत्यु की दर 3.3 फीसदी है और सबसे अधिक 75 फीसदी मौत बुजुर्गों की हुई है।   
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देश में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए
देश के 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों में से 4291 मामले दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में मार्च में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 63 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी मिली
केंद्रीय औषधि नियामक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद  (आईसीएमआर) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें उसने कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी प्लाज्मा के नैदानिक परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) की इजाजत मांगी थी।
पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना से मुक्त प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर भेजने के लिए याचिका दायर 
सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त प्रवासी मजदूरों को वापस उनके घर जाने देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकारें मजदूरों को उनके गृहनगर और गांवों तक सुरक्षित यात्रा के लिए अनुमति दें और उन्हें आवश्यक परिवहन प्रदान करें।
पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में कोरोना के 50 नए मामले, धार में तीन दिन का कर्फ्यू
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर शहर है। इंदौर में शुक्रवार की रात 50 नए कोरोना संक्रमित पाए गए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1360 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed