फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi 63 percent of Coronavirus patients related to Tablighi Jamaat case: Health Ministry

देश में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 18 Apr 2020 07:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Apr 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi 63 percent of Coronavirus patients related to Tablighi Jamaat case: Health Ministry
तब्लीगी जमात - फोटो : PTI

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों में से 4291 मामले दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में मार्च में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 63 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जमात से जुड़े ज्यादातर मामले सामने आए हैं। देश के 23 राज्यों में मरकज से जुड़े लोग कोरोना संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर आयोजित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े अधिकतर मामले राज्यों से जुड़े हुए हैं। तमिलनाडु में 84 फीसदी, तेलंगाना में 79 फीसदी, दिल्ली में 63 फीसदी, उत्तर प्रदेश 59 फीसदी और आंध्र प्रदेश से 61 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कुल 14,378 मामलों में से 4291 मामले या 29.8 फीसदी तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन वहां भी मरकज के कार्यक्रम से जुड़े मामले सामने आए हैं।

उदाहरण के लिए अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का एकमात्र मामला मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। इसी तरह असम में 35 में से 32 मामले और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 12 में से 10 मामले जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।

निजामुद्दीन में हुआ था तब्लीगी जमात का कार्यक्रम
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का मार्च के मध्य में एक बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ था। ये इलाका बाद में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना। निजामुद्दीन मरकज में आयोजित कार्यक्रम में कम से कम 9000 जमाती शामिल हुए थे, जो बाद में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार के लिए निकल गए और महामारी फैलती चली गई। इनमें सैकड़ों की संख्या में विदेशी भी शामिल थे।  

मरकज में पुलिस कार्रवाई के दौरान ही करीब 2300 जमातियों को निकालकर क्वारंटीन किया गया था। पूरे देश में मरकज में शामिल रहे जमातियों की पहचान करने का अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न राज्य सरकारों की मदद से हजारों जमातियों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1992 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed