फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates 50 more COVID 19 patients in Indore state tally now 1360

मध्यप्रदेशः इंदौर में कोरोना के नौ नए मामले, एक की मौत, जिले में 890 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Sun, 19 Apr 2020 01:13 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 19 Apr 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Coronavirus Live Updates 50 more COVID 19 patients in Indore state tally now 1360
इंदौर में शुक्रवार की रात 50 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1402 पहुंच गई है। राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इंदौर सीएमओ डॉ प्रवीन जदिया के मुताबिक जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक मौत हुई है जबकि नौ नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। अब इंदौर में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 890 पहुंच गया है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1402 पहुंच गई है। अबतक 69 लोगों की मौत हुई है, 127 ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 59 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।  
विज्ञापन
सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर शहर है। इंदौर में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 890 हो गई है। राज्य में अब तक हुई 69 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। अकेले इंदौर में 47 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के अनुसार, भोपाल और उज्जैन में छह, देवास में पांच, खरगोन में चार और छिंदवाड़ा में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों को लौटे दो प्रमुख अधिकारी 

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव पल्लवी जैन और भोपाल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जे विजय कुमार दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद अपने-अपने घरों को लौट गए।भोपाल के प्रमुख मेडिकल व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने यह जानकारी दी। 
 
रॉबर्ट नर्सिंग होम को बनाया गया कोविड-19 केयर सेंटर
 
इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने आदेश जारी कर रॉबर्ट नर्सिंग होम को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में नामांकित किया है। रॉबर्ट नर्सिंग होम में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन क्षेत्र निर्मित कर उनका उपचार आवश्यकता अनुसार किया जाएगा। इस नर्सिंग होम को निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में केंद्र शासन स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक जूनियर डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट सम्पूर्ण दवाइयों सहित चौबीसों घंटे और एक एंबुलेंस मूलभूत लाइफ सपोर्ट साधनों के साथ अनिवार्य रूप से रहेंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

वहीं, आज इंदौर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0731-2363009 जारी किया है। किसी भी बीमारी की स्थिति में शहर के लोगों को इस नंबर पर मदद मिलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर हेल्पलाइन बनी है। 

जिस भाजपा नेता की मौत हुई थी वह निकले पॉजिटिव

एरोड्रम रोड पर रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता देवकृष्ण सांखला की पिछले दिनों अरविंदो में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनकी शवयात्रा में करीब 20 लोग शामिल हुए थे। एक वर्तमान निर्वतमान पार्षद ही उन्हें लेकर अरविंदो गए थे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद उनसे इस दौरान मिले लोगों से कहा गया है कि वे अब खुद को क्वारंटीन कर लें और जरा भी लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

धार में तीन दिन का कर्फ्यू

धार शहर में प्रशासन ने बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते तीन दिन का कर्फ्यू लगाया है। यहां कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कर्फ्यू धार शहर में ही लागू होगा। रविवार से तीन दिन का कर्फ्यू रहेगा। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने इसकी पुष्टि की है। अब लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ठीक होकर जाने वाले लोगों की एंबुलेंस को पानी की बौछारों से दी गई सलामी

राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर अस्पताल से बाहर निकलने वाले 28 लोगों की एंबुलेंस पर जिला प्रशासन ने पानी की बौछार कर सलामी दी और तालियों के साथ उन्हें घर के लिए विदा किया। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के 28 कोविड-19 मरीजों को शनिवार को स्वस्थ घोषित होने के बाद चिरायु अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय से छुट्टी दी गई। इन लोगों की एम्बुलेंस रवाना होने के समय अस्पताल के दरवाजे पर पानी की बौछारों से सलामी दी गई और तालियों की साथ विदा किया गया।

इस बीच, कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त के बाद घर लौटने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छह ठीक हो चुके लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष व उत्साह का विषय है कि आपने कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त की है। चौहान ने कहा कि कोरोना का मतलब है हिम्मत और साहस। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं आप सभी के साहस को प्रणाम करता हूं। आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश में कोरोना को जल्द ही पूरी तरह परास्त कर देंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने चिरायु अस्पताल के संचालक डॉ. अजय गोयनका से कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करके आप बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। आप वाकई बधाई के पात्र हैं। आपने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल समर्पित किया और मरीजों के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

अधिकारी ने कहा, सीएम ही स्वास्थ्य मंत्री हैं
 
मध्यप्रदेश सरकार में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ये कहना गलता है कि प्रदेश में कोई स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, मुख्यमंत्री खुद ही स्वास्थ्य मंत्री हैं। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद विवेक तनखा ने कहा था कि संकट के समय सरकार में कोई भी स्वास्थ्य मंत्री नहीं है। बता दें कि शिवराज सरकार में अभी कोई भी मंत्री नहीं है, क्योंकि 23 मार्च को सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। 



रायसेन में पटवारी सहित तीन कर्मचारी निलंबित 

रायसेन में राजस्व विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया क्योंकि ये तीनों एक तस्वीर में शराब को बोतल के साथ दिखे थे। बरेली उपखंड अधिकारी ब्रिजेंद्र रावत ने कहा कि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही थी। पटवारी अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा और दयाराम अरमा को निलंबित कर दिया गया। तीनों को उदयपुरा तहसीह मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed