कोरोना से डरें नहीं, लड़ें, जानें कहां और कैसे मिलेगी मदद, कोई सवाल हो तो अभी पूछें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण लोग दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों से पैदल ही घर के पलायन कर रहे हैं, लेकिन यह वक्त पलायन का नहीं बल्कि जहां हैं, वहीं रहने का है। यदि आपको कोई समस्या है तो सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते हैं। फिलहाल आइए कुछ आम सवालों के जवाब जानते हैं?
कोरोना वायरस को लेकर मन में कोई सवाल है तो इस लिंक पर क्लिक करके पूछें
कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
1.कोरोना का असर कम से कम कितने दिन में पता चल रहा है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय होता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
2. दरवाजे के हैंडल को कैसे सैनेटाइज करें?
किसी कपड़े में सैनेटाइजर लेकर दरवाजे के हैंडल को साफ किया जा सकता है। इसके अलावा गर्म पानी में डेटॉल डालकर उससे भी सफाई हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
3. हल्का बुखार, थकान, गले में खरास, सिर में दर्द क्या ये कोरोना के लक्षण हो सकते हैं?
इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों में संक्रमण करता है जिसकी वजह से पहले बुखार, उसके बाद सूखी खांसी आती है। बाद में सांस लेने में समस्या हो सकती है। ज्यादा दिक्कत है तो हेल्पलाइन नंबर 1075 पर कॉल करके बात करें। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
4. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
कोरोना को हराने के लिए अपनाएं WHO के बताए पांच सरल तरीके। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
5. ठंडी चीजें खा सकते हैं या नहीं?
ठंडी चीजें खाने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन अभी मौसम बदल रहा है तो आपको आईसक्रीम जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए। ज्यादा ठंडी चीजों के खाने से सर्दी जुकाम हो सकता है।
6. क्या तापमान बढ़ने पर कोरोना का प्रभाव कम हो जायेगा?
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने उम्मीद जताई है कि जैसे-जैसे धूप और गर्मी बढ़ेगी हो सकता है कोरोना का प्रकोप भी वैसे-वैसे कम होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
7. किसी सतह पर कितनी देर जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस?
1 से 5 माइक्रोमीटर के आकार वाली बड़ी बूंदें मानव बाल की मोटाई से करीब 30 गुना छोटी होती हैं. ये बूंदें कई घंटों तक हवा में बनी रह सकती हैं। अधिका जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
8. कब तक तैयार हो जाएगा कोरोना वायरस का टीका?
भारतीय फार्मा कंपनी सिप्ला और जापानी कंपनी टेकेडा फार्मा ने जल्द ही इसकी दवा तैयार करने का दावा किया है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका में इसकी वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
9. क्या घर बैठे बैठे भी हाथ धोने है ?
जी, बिलकुल। यदि आप घर से बाहर नहीं भी निकल रहे हैं तो भी जरूरी है कि साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। आंख, नाक, मुंह को बार-बार ना छूएं। दांत से नाखून ना काटें।
10. 1 मास्क कितने समय के लिए यूज कर सकते हैं?
आमतौर पर बाजार में मिलने वाले मेडिकल मास्क 6 घंटे पर बदल देने चाहिए। वहीं यदि आप एन95 मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिल्टर के काले हो जाने पर उसे बदल दें।
11. दूध, फल और सब्जी जैसी चीजों को कैसे सैनेटाइज करें?
सब्जी और फल को आप नमक के पानी में धो सकते हैं। दूध के पैकेट पानी से अच्छे से धोएं और इसके बाद हाथ को सैनेटाइज करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12. क्या यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही फैलता है, या यह हवा से भी फैलता है?
कोरोना वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। यह संक्रमण हवा से नहीं फैलता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
13. मुझे पिछले तीन दिनों से गले में दर्द है लेकिन बुखार नहीं है और ना ही सांस लेने में दिक्कत है, मुझे क्या करना चाहिए?
आपको यह समस्या बदलते मौसम के कारण भी हो सकती है, लेकिन यदि आपको ज्यादा दिक्कत हो रही है तो किसी डॉक्टर से सलाह लें। कोरोना का लक्षण सिर्फ गले में दर्द होना नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर गले में दर्द के साथ तेज बुखार, थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसे समस्या होती है।
14. PM ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है, लेकिन कुछ लोग तीन महीने बता रहे हैं?
सरकार की तरफ से 14 अप्रैल तक ही लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अगले तीने महीने का लॉकडाउन अफवाह है।
15. क्या कोरोना के मरीज सही हो जाते हैं?
जी बिलकुल, दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख से अधिक है, जबकि 32,146 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में 80 फीसदी लोग कोरोना से सही हो रहे हैं। ऐसे में परेशानी होने की जरूरत नहीं है।
16. करेला का रस कोरोना वायरस का इलाज कर सकता है?
नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) करेले को एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ मानता है जिसमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता है, लेकिन इस बात के कोई सबूत नहीं है कि करेले का जूस पीने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है।
17. कोरोना का इलाज कर सकता है लहसुन?
नहीं, वैसे तो लहसुन खाने से किसी को नुक़सान नहीं होता। यह बेहद गुणकारी और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह सोचकर कि इससे कोरोना वायरस नहीं होगा, उसका अधिक सेवन करना हमारे स्वास्थ्य पर जरूर असर डाल सकता है। इस वायरल पोस्ट का भी सच कुछ और ही निकला।
18. पालतू जानवर से भी फैल सकता है कोरोना?
यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग और WHO का कहना है कि कुत्तों में यह संक्रमण काफी निम्न स्तर का होता है। ऐसे में ये भ्रांति दूर करनी चाहिए कि पालतू जानवर के जरिए भी कोरोना वायरस हो सकता है। शोध में पाया गया था कि बिल्ली और कुत्ते इस वायरस को फैला नहीं सकते हैं।
19. कोरोना वायरस कुछ घंटों तक जीवित रहता है?
रिसर्च से पता लगा कि ये वायरस ग्लास और प्लास्टिक पर नौ दिन तक जीवित रह सकते हैं। कम तापमान में कुछ वायरस 28 दिन तक टिके रह सकते हैं। कोरोना वायरस को खासतौर पर इस बात के लिए जाना जाता है कि यह अपने अनुकूल माहौल में मजबूती से जमा रहता है।
20. चाय पीने से ठीक हो जाएगी कोरोना वायरस की बीमारी?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा है कि चाय पीने से कोरोना वायरस ठीक हो जाएगा। दुनियाभर में फैल चुकी इस अफवाह के बाद चीन के अस्पतालों ने कोविड-19 से जूझ रहे अपने मरीजों को दिन में तीन बार चाय देना शुरू कर दिया था। कहा गया कि चाय में पाए जाने वाला तत्व मिथाइलजेन्थाइन वायरस के असर को कम करता है, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके कोई सबूत नहीं मिले।
21. एटीएम से पैसे निकालने में क्या खतरा है?
जी हां, लॉकडाउन के दौरान जारी प्राथमिकी सेवाओं में बैंक भी शामिल है और शायद ही ऐसा कोई हो, जो बैंक एटीएम का इस्तेमाल न करता हो। ऐसे में आप भी जब कैश निकालने एटीएम जाए तो दस्तानें पहनकर ही मशीन का उपयोग करें, क्योंकि बटन्स पर मौजूद असंख्य विषाणु आपको बीमार और आपके घर तक कोरोना वायरस लाने में काफी होंगे।
22. किसी से मिलते समय कितनी दूरी रखनी जरूरी है?
कोरोना को हराने के लिए फिलहाल एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। जितना आप अपने घर में रहेंगे और दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे उतना वायरस के फैलने का डर कम हो जाएगा। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से खुद के साथ दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम हो जाएगा। पढ़ें कोरोना के हराने के पांच टिप्स
23 क्या ठीक होने के बाद भी हो सकता है कोरोना?
जी हां, एक बार ठीक होने के बाद भी कोरोना मरीज को परेशान कर सकता है। यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक कम है तो वह फिर से बीमार पड़ सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
24.क्या कोरोना से पीड़ित का इलाज संभव है?
बिलकुल, कोरोना वायरस पीड़ित दुनियाभर में अभी तक 80 फीसदी लोग ठीक हो गए हैं, हालांकि अभी तक इसका कोई टीका या वैक्सीन इजाद नहीं हुआ है, लेकिन लोग ठीक हो रहे हैं तो यही कहा जा सकता है कि इसका इलाज संभव है।
25. क्या थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट से corona वायरस का पता चलता है?
थर्मल स्क्रीनिंग से कोरोना वायरस का पता नहीं चलता है। थर्मल स्कैनिंग का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के शरीर के तापमान का पता लगाने के लिए किया जाता है। यदि किसी के शरीर का तापमान अधिक है तो संभव है कि उसमें कोरोना का लक्षण हो। थर्मल स्कैनिंग के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें
26. यदि आप सामान्य बीमार हैं या कोरोना का लक्षण है तो किससे संपर्क करें
अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर आपातकालीन वार्ड में सेवाएं ले सकते हैं। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं।
27. कोरोना के लक्षण क्या हैं, कहां जांच करवानी चाहिए? लैब कहां और कितने पैसे लगेंगे?
कोरोना संक्रमण की जांच कराने से पहले आपको यह तय करना होगा कि आप हाल में विदेश से लौटे हैं या फिर विदेश से आए व्यक्ति के संपर्क में आए हैं? अगर नहीं तो सरकार के अनुसार आपको जांच कराने की जरूरत नहीं है। कोरोना की जांच सरकारी व प्राइवेट लैब दोनों जगह उपलब्ध है। प्राइवेट में जांच के लिए सरकार ने 1500 रुपये स्क्रीनिंग और 3 हजार रुपये टेस्टिंग के लिए तय किए हैं। इसके अलावा आप https://www.icmr.nic.in वेबसाइट पर जाकर भी निजी या सरकारी लैब का नाम और पता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वक्त देश में कोरोना जांच की प्रक्रिया सभी जगह एक जैसी है।
27. शहर में कौन से डॉक्टर मदद कर रे हैं? किस डॉक्टर से संपर्क करें?
अभी तक क्षेत्रीय स्तर पर डॉक्टरों की सूची सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन दिल्ली एम्स की तरह कुछ अस्पताल टेली सलाह सेवाएं दे रहे हैं। एम्स के हेल्पलाइन नंबर 9999635940 व 9999635425 पर फोन या व्हाट्सएप के जरिये डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।
28. किसी क्षेत्र में दूध, फल और सब्जियां कब और कहां मिलेंगी?
सभी क्षेत्रों में दूध, सब्जी, फल, दवाएं इत्यादि की सेवाएं सुचारु रुप से चल रही हैं। ग्रोफर्स, व बिग बॉस्केट जैसी ई-कॉमर्स सेवाएं भी संचालित हैं। इसके अलावा खाना भी आप ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप यहां से मदद ले सकते हैं।
29. अपने लिए ई-पास लेने की क्या प्रक्रिया है?
केवल आवश्यक सेवाएं देने वाले अपना व अपने वाहन के लिए ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। पास बनवाने के लिए दिल्ली सरकार ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। हर जिले के अलग अलग नंबर हैं जिनकी जानकारी 1031 पर मिल सकती है।
30. आपातकाल में मदद कहां से मिल सकती है?
पुलिस या एंबुलेंस की मदद के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली कैट्स एंबुलेंस सेवा के लिए 102 और पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। इन हेल्पलाइन नंबर 22391014, 22301028, 22302441, 22307133, 22304568, 22307745, 22307135, 22307145, 22300012, 22300036... पर संपर्क कर सकते हैं। सभी नंबर्स के पहले 011 कोड लगा लें। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर 1075 या 011-23978046 पर कोरोना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। यह स्वास्थ्य मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर है। जनऔषधि केंद्र की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 18001808080 पर प्राप्त कर सकते हैं।
31. कोरोना के टेस्ट के लिए कहां-कहां है लैब?
सरकार देश के तमाम राज्यों के 122 सरकारी लैब की लिस्ट जारी की है, जहां कोरोना वायरस की टेस्टिंग हो रही है। कोरोना टेस्टिंग लैब की लिस्ट पर यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
32. क्या चीन कोरोना का दवा बना चुका है? अगर ऐसा नहीं होता तो चीन में 10 दिन में 1 पॉजिटिव केस कैसे?
चीन ने कोरोना की वैक्सीन बनाई है या नहीं, इस बात की आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। चीनी सरकार का कहना है कि उसने लॉकडाउन जैसे जरूरी कदम उठाकर कोरोना को रोकने में सफलता पाई है।
33. मेरे पिताजी सूरत में फंसे हैं, कैसे मदद मिलेगी?
सभी राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर्स जारी किया है जिसे आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
34.हरी सब्जियां खाने में कोई खतरा तो नहीं?
हरी सब्जियां खाने में कोई खतरा नहीं है, लेकिन जरूरी है कि सब्जियों को पहले अच्छे से साफ पानी से धोया जाए।
35. क्या यह वायरस मांस खाने से हो सकता है?
मांस खाने से कोरोना वायरस के फैलने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन यदि आप मांस खाने से परहेज करते हैं तो कोई बुरी बात नहीं है।
36. भारत में कोरोना वायरस किस स्टेज-2 पर है?
भारत में कोरोना वायरस फिलहाल स्टेज-2 पर है। कोरोना वायरस घातक है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें, लोगों से दूरी बनाकर रहें और बार-बार नाक, मुंह ना छूएं।
37. क्या अखबार से भी फैल सकता है कोरोना वायरस?
अखबार और दूध के पैकेट से कोरोना वायरस के फैलने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि अखबार भी अब सैनेटाइज करके आ रहे हैं। ऐसे में कोई खतरा नहीं है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
38. हेल्पलाइन नंबर फर्जी हैं?
हेल्पलाइन नंबर्स फर्जी नहीं हैं। ये नंबर्स खुद सरकार ने जारी किए हैं। अधिक लोगों के एक साथ फोन करने के कारण नंबर बिजी आने की शिकायत आ रही है।
39. क्या करेंसी नोट भी कोरोना फैला सकता है?
हां, सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर यह संदेश दिया था कि 'कागज से बने करेंसी नोट महामारी बन चुके कोरोना वायरस को फैलने में सहायक साबित हो सकते' हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
40. मुझे 4-5 दिन से सिर में भारीपन और 2 दिन से जुकाम है, लेकिन मुझे खांसी, बुखार नहीं है तो क्या मुझे कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए?
कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अधिकतर मामलों में तेज बुखार का आना देखा गया है। सिर में भारीपन और जुकाम है लेकिन बुखार नहीं है और गले में दर्द भी नहीं है तो कोरोना की संभावना कम ही है लेकिन अधिक दिक्कत है तो आप किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।