फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: देश में तैयार हुआ कोरोना का टीका पर प्रयोग के लिए कितना इंतजार?

Sat, 28 Mar 2020 06:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine is ready to experiment in Hyderabad but when available for covid 19 vaccination

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसके इलाज को लेकर दुनियाभर में रिसर्च हो रही है। भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिक इसकी दवा और टीका तैयार करने में लगे हैं। भारतीय फार्मा कंपनी सिप्ला और जापानी कंपनी टेकेडा फार्मा ने जल्द ही इसकी दवा तैयार करने का दावा किया है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका में इसकी वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। इस बीच भारत को भी कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी मिली है। यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद का दावा है कि जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन टीकाकरण के लिए तैयार होगी।  

Coronavirus vaccine is ready to experiment in Hyderabad but when available for covid 19 vaccination

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के जैव रसायन विभाग की एक संकाय सदस्य ने कोरोना वायरस के लिए यह टीका तैयार किया है। टीके को टी सेल एपिटोप्स कहा जाता है, जो नोवल कोरोना वायरस के सभी 'संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक प्रोटीनों के परीक्षण के लिए है।' इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन संभावित एपिटोप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि पूरी आबादी को इसका टीका लगाया जा सकता है।

Coronavirus vaccine is ready to experiment in Hyderabad but when available for covid 19 vaccination

हैदराबाद विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के अंतर्गत स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की संकाय सदस्य हैं डॉक्टर सीमा मिश्रा, जिन्होंने परीक्षण के लिए सेल एपिटोप्स नामक संभावित टीके को डिजाइन किया है। यह नोवल कोरोनोवायरस (2019-nCoV) के सभी संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक प्रोटीनों के खिलाफ है। ये वैक्सीन छोटे कोरोनवायरल पेप्टाइड्स हैं, जो अणुओं की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine is ready to experiment in Hyderabad but when available for covid 19 vaccination
डॉक्टर सीमा शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आमतौर पर किसी टीके की खोज में लंबा वक्त लगता है, लेकिन शक्तिशाली कम्प्यूटेशनल टूल की मदद से लगभग 10 दिनों में इस वैक्सीन को तैयार किया जा सका। वायरस को रोकने के लिए मानव कोशिकाओं द्वारा कितना प्रभाव इस्तेमाल किया जाएगा, इसके आधार पर संभावित टीकों की एक रैंक सूची तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine is ready to experiment in Hyderabad but when available for covid 19 vaccination

मानव प्रोटीन पूल में मौजूद किसी भी मैच के साथ इस कोरोनवायरल एपिटोप्स मानव कोशिकाओं पर कोई विपरित असर नहीं डालते हैं इसलिए प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वायरल प्रोटीन के खिलाफ होगी न की मानव प्रोटीन के। हालांकि इन परिणामों को निर्णायक रूप प्रदान करने के लिए प्रयोगात्मक रूप से जांच की जानी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed