Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traditional lamps Deepthun today update Tight security arrangements hill Supreme Court order CRPF deployed.

दीपथून पर आज जलेगा पारंपरिक दीप: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहाड़ी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीआरपीएफ तैनात

Sat, 28 Nov 2026 07:45 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मदुरै
एएनआई, मदुरै Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर आज पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। कोर्ट ने भक्तों को समारोह में शामिल होने की अनुमति देते हुए कार्यक्रम सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Traditional lamps Deepthun today update Tight security arrangements hill Supreme Court order CRPF deployed.
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सीआरपीएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें आज पहाड़ी के ऊपर स्थित 'दीपथून' पत्थर के खंभे पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' दीपक जलाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने क्या बताया? 
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक कंपनी को इलाके में तैनात किया गया है और वे आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। हमें उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलेंगे।'
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिया? 
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि 28 नवंबर को मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' पत्थर के खंभे पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' जलाया जाए। कोर्ट ने सभी भक्तों को इस समारोह में शामिल होने की अनुमति दी और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
यह घटनाक्रम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' पत्थर के खंभे पर 'कार्तिगई दीपम' न जलाए जाने को लेकर हुए विवाद के बीच सामने आया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही एक अंतरिम आदेश में वहां दीप जलाने का निर्देश दिया था। मंगलवार को वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' उत्सव के दौरान, 'महा दीपम' को 'उची पिल्लयार मंदिर' के पास जलाया गया, जबकि निर्धारित समारोह से पहले 'दीपथून' के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अवहेलना किए जाने का संज्ञान लिया
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने आज अपने पिछले आदेश की जानबूझकर अवहेलना किए जाने का संज्ञान लिया। कोर्ट ने गौर किया कि उसके निर्देशों और मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष मदुरै जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए उस आश्वासन के बावजूद 24 नवंबर को पारंपरिक दीप नहीं जलाया गया।

इससे पहले, जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 24 नवंबर को एक बार के लिए, सख्त शर्तों के साथ दीप जलाने की अनुमति दी थी। साथ ही, कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया था कि इस निर्देश को कोई कानूनी नजीर नहीं माना जाएगा और न ही इससे स्वामित्व या पारंपरिक अधिकारों से जुड़े व्यापक दावों का कोई समाधान निकलेगा।


20 नवंबर को, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की। इसमें कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सिकंदर बादशाह दरगाह के पास 'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' के अवसर पर एक बार दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed