फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus COVID19 is not Airborne, WHO put a stop on rumors spreading in social media

हवा से नहीं फैल सकता कोरोना वायरस, डब्ल्यूएचओ ने लगाई अफवाह पर लगाम

Sun, 29 Mar 2020 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus COVID19 is not Airborne, WHO put a stop on rumors spreading in social media
सामाजिक दूरी बहुत जरूरी - फोटो : पीटीआई

पूरी दुनिया में आफत का सबब बनी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस तो लगातार फैल ही रही है, इसे लेकर अफवाहें भी खूब फैल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर होना शुरू हुआ कि कोरोना वायरस अब हवा से भी फैल सकता है और लोगों को संक्रमित कर सकता है। 

विज्ञापन


इसे लेकर खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साफ किया है कि कोरोना वायरस का हवा से संक्रमण संभव नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने पर फैलता है, यह सिर्फ थूक के कणों से ही फैलता है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ये कण जब हम खांसते हैं या छींकते हैं या बोलते हैं तो शरीर से बाहर निकलते हैं। ये कण इतने हल्के नहीं होते कि हवा से साथ यहां से वहां उड़ सकें। ये बहुत जल्दी जमीन पर नीचे गिर जाते हैं। इसलिए हवा से इसका संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अगर संक्रमित व्यक्ति के एक मीटर मीटर के दायरे में कोई व्यक्ति है तो सांस के जरिए कोरोना वायरस उसके शरीर में जा सकता है। ऐसी सतह को छूकर भी संक्रमण फैल सकता है जिसके संपर्क में कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहा हो। ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है। 

बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें
  • थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन से हाथ धोते रहें
  • आंख, नाक, मुह को छूने से परहेज करें
  • कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिश्यू या रूमाल से ढकें।
  • भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed