फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five steps to kicking out coronavirus

कोरोना को हराने के लिए अपनाएं WHO के बताए पांच सरल तरीके

Fri, 27 Mar 2020 04:00 PM IST
Tanuja Yadav तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली
तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 27 Mar 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
five steps to kicking out coronavirus
कोरोना के डर से मास्क पहने लोग - फोटो : PTI

कोरोना से लड़ना पूरी दुनिया के लिए किसी जंग से कम नहीं है। समस्त विश्व का इस महामारी से निपटना ही एकमात्र लक्ष्य हो गया है। इसी सिलसिले में विश्व स्वास्थ्य संगठन और फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय संगठन फीफा (FIFA) एक साथ आए हैं।डब्ल्यूएचओ और फीफा ने 'कोरोना वायरस को भगाने के लिए संदेश आगे बढ़ाएं' नाम से एक कैंपेन शुरू किया।


loader

इन दोनों संगठनों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोरोना से लड़ने के लोगों से पांच बेहतरीन तरीकों को अपनाने की अपील की जा रही है। जेनेवा में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेडरोस ने कैंपेन की शुरुआत की। ये वीडियो 13 भाषाओं में जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि डब्ल्यूएचओ ने वो कौन-से ऐसे पांच तरीके दिए हैं, जो कोरोना को मारने में काम आएंगे...

1. हाथों को लगातार धोते रहें 
कोरोना से लड़ने के लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या फिर ऐसे सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें जिसमें एल्कोहल की मात्रा ज्यादा हो। अगर आप बाहर जाते हैं तो बाहर से वायरस के कण आपके हाथों पर लगने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए हाथों को लगातार धोते रहने से वायरस खत्म हो जाएगा और आप वायरस से सुरक्षित हो जाएंगे। ये काफी सरल प्रक्रिया है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।



2. छींक के दौरान कोहनी का इस्तेमाल
अगर आपको हल्की खांसी या जुकाम हैं तो अपने पास हमेशा एक रुमाल या साफ कपड़ा रखें। छींक या खांसी आने पर अपनी हल्की झुकी कोहनी या फिर रुमाल से नाक और मुंह को ढकें। अगर रुमाल का इस्तेमाल किया है तो तुरंत उसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आप अपने करीबी लोगों को फ्लू या वायरस की चपेट में आने से रोक सकते हैं।



3. कान, आंख और नाक को ना छूएं
वायरस को अपने शरीर में फैलने से रोकने के लिए अपने चेहरे को ढककर रखें। इसके अलावा अपने आंख, नाक, मुंह और कान को कम से कम हाथ लगाएं। कई जगहों पर आपके हाथ लग जाने की वजह से वायरस आ सकता है और फिर हाथ के जरिए मुंह तक फैल सकता है जिससे वायरस को आपके शरीर तक जाने में मदद मिल सकती है।



4. लोगों से एक मीटर की दूरी बनाए रखें
कोरोना को हराने के लिए फिलहाल एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। जितना आप अपने घर में रहेंगे और दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे उतना वायरस के फैलने का डर कम हो जाएगा। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से खुद के साथ दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम हो जाएगा। 



5. अगर बीमार हैं तो घर में रहें
अगर आपको खांसी, जुकाम या हल्का बुखार है तो घर में रहने की सलाह सबसे बेहतर रहेगी। तबीयत खराब होने पर अपने स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से संपर्क करें और उनकी तरफ से जारी नियमों का पालन करें। अपने स्थानीय डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। ये तरीका आपको और आपके परिवार वालों को वायरस से निपटने में मददगार साबित होगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed