{"_id":"605b7b5b8ebc3ec44552fd73","slug":"coronavirus-in-telangana-no-move-to-shut-down-cinema-halls-in-telangana-but-all-examination-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : कोरोना के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित, सिनेमा हॉल पर रोक लगाने का विचार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : कोरोना के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित, सिनेमा हॉल पर रोक लगाने का विचार नहीं
Wed, 24 Mar 2021 11:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:18 PM IST
सार
- तेलंगाना में कोरोना के चलते सभी परीक्षा स्थगित
- राज्य में सिनेमाहॉल बंद करने की खबरों का किया गया खंडन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों की चल रही आगामी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं के परिवर्तित समय की बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सिनेमाहॉल नहीं किए जाएंगे बंद
वहीं तेलंगाना सरकार ने सिनेमाहॉल को बंद किए जाने की खबर का खंडन किया है। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने कहा कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सिनेमाहॉल को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन