फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Home minister amit shah given orders to increase suvillance in border areas

बॉर्डर पर कोरोना का खतरा: अमित शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर दिए चौकसी बढ़ाने के आदेश

Fri, 10 Apr 2020 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Home minister amit shah given orders to increase suvillance in border areas
Home Ministry - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा बलों से कहा गया है कि वे बॉर्डर पर किसी भी तरह की आवाजाही बंद करना सुनिश्चित करें। बता दें कि अभी तक बांग्लादेश सीमा पर रोजाना तस्कर पकड़े जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों को ऐसी सूचना मिली है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर राष्ट्र विरोधी ताकतें कोरोना संक्रमण की लड़ाई को कमजोर बना सकती हैं।
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले नेपाल सीमा से कोरोना को लेकर सुरक्षा एजेंसिंयों को बड़ा इनपुट मिला था। गृह मंत्रालय को मिली रिपोर्ट में कहा गया था कि नेपाल सीमा पर बने मदरसों से एक समुदाय के कोरोना संदिग्ध लोगों को भारत में घुसाने का प्रयास हो रहा है। इस बाबत गृह मंत्रालय और बिहार सरकार मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर कई जगहें ऐसी हैं, जहां पहाड़, नदी नाले और दूसरी प्राकृतिक बाधाओं के चलते फेंसिंग नहीं है।वहां पर घुसपैठ की संभावना बनी रहती है। हालांकि भारतीय सेना और बीएसएफ ऐसी घुसपैठ को रोकने के लिए चौकस रहती है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ सीक्रेट रिपोर्टों के आधार पर ये आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed