{"_id":"60346dd88ebc3ee8f8517bc8","slug":"corona-vaccination-in-india-private-sector-may-take-entry-in-vaccination-programme-central-government-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्षेत्र की मदद से कोरोना टीकाकरण अभियान बढ़ाएगी केंद्र सरकार, जल्द स्पष्ट होगी नीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निजी क्षेत्र की मदद से कोरोना टीकाकरण अभियान बढ़ाएगी केंद्र सरकार, जल्द स्पष्ट होगी नीति
Tue, 23 Feb 2021 08:24 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान को हर हाल में गति देना चाहती है। सरकार की कोशिश है कि नई लहर से पहले आवश्यक समूह के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग जाए। इसके लिए सरकार निजी क्षेत्र का सहयोग ले सकती है।
विज्ञापन
सरकार अगले कुछ दिन में निजी क्षेत्र की सहभागिता को लेकर नीति स्पष्ट कर सकती है। इस चरण में 50 से कम उम्र के उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें कोरोना संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल का कहना है कि निजी क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण को काफी बल मिला है।
विज्ञापन
डॉ. पॉल ने कहा कि मौजूदा समय में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगने वाले टीकों में निजी क्षेत्र मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ ने टीकाकरण में व्यापक निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी दिन लगने वाले दस हजार टीकों में से दो हजार टीके निजी कंपनियों की ओर से लगाए जा रहे हैं। डॉक्टर पॉल ने कहा कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र की कंपनियों की भागीदारी आवश्यक है।
40-50 फीसदी टीकाकरण निजी क्षेत्र के जरिए
एक आधिकारिक सूत्र की माने तो अगले चरण में केंद्र सरकार प्रतिदिन 50 हजार लोगों को टीका लगाने की योजना बना रही है। अब तक देश में 1.07 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सूत्र की माने तो आने वाले चरण में 40-50 फीसदी टीकाकरण निजी सेक्टर के माध्यम से किया जाएगा।
कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी
इस बीच देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार चली गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1.10 करोड़ के पार चले गए हैं।