फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update: central government strict after sudden rise in cases, after 84 days 4000 active cases in single day

Corona Update: बढ़ते मामलों को देख केंद्र सरकार ने की सख्ती, 84 दिन के बाद एक दिन में आए 4,000 नए केस

Sat, 04 Jun 2022 03:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jun 2022 03:31 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण का कहना है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्यों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संक्रमण के किसी भी उभरते हुए प्रसार को काबू करने के लिए यदि जरूरत पड़ती है तो सख्त कदम उठाए जाएं...

विज्ञापन
Corona Update: central government strict after sudden rise in cases, after 84 days 4000 active cases in single day
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर सतर्क हो गई हैं। महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना के केस लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए। इनमें तीन लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पांचों राज्यों को पत्र लिखकर सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पहले से तय किए गए कदमों को उठाने के लिए कहा है। केरल के 11 जिले, तमिलनाडु के दो जिले, महाराष्ट्र के छह जिले, कर्नाटक के एक जिले और तेलंगाना में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण का कहना है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्यों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संक्रमण के किसी भी उभरते हुए प्रसार को काबू करने के लिए यदि जरूरत पड़ती है तो सख्त कदम उठाए जाएं। पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के मामलों में थोड़ी तेजी देखी गई है। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कोविड-19 अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करें और विभिन्न क्लस्टर में कोविड-19 मामलों, और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के उभरते मामलों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों की जिनोमिक सिक्वेंसिंग की निगरानी करें।
विज्ञापन


27 मई को खत्म हुए सप्ताह के 15,708 मामले से बढ़कर तीन जून को खत्म हुए सप्ताह में 21,055 मामले हो गए। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर 27 मई के हफ्ते में 0.52 फीसदी थी, जो तीन जून को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 0.73 फीसदी हो गई। कुछ राज्य भारत के कुल संक्रमण मामले में अधिक संक्रमण दर दिखा रहे हैं जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण के संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र और केरल में लगातार बढ़ रहे मामले

दरअसल, महाराष्ट्र में गुरुवार को एक हजार से अधिक मामले रिपोर्ट हुए। इसमें से 700 से अधिक मामले अकेले राजधानी मुंबई में रिपोर्ट किए गए। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच एक कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम निर्देश दिया कि राज्य सरकार 15 दिनों तक हालात की निगरानी करेगी। उन्होंने अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा है और लोगों से गुजारिश की है कि अगर वे फिर से प्रतिबंध नहीं चाहते हैं तो उन्हें अनुशासन का पालन करना होगा। फरवरी के बाद पहली बार, महाराष्ट्र में बुधवार को 1,000 से अधिक दैनिक कोरोना मामले रिपोर्ट हुए थे। दूसरी ओर, केरल में भी कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से 700 से 800 के बीच कोविड केस रिपोर्ट किए जा रहे थे। लेकिन दो महीने बाद केरल में पहली बार कोविड केस एक हजार से अधिक रिपोर्ट किए गए। कुछ ऐसा ही हाल कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना का है।

84 दिन बाद चार हजार से ज्यादा कोविड केस

वहीं, भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 21,177 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 फीसदी है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed