फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 31 July, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases

Covid-19 In India: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, देश में सक्रिय मरीज 1.43 लाख के पार, 39 लोगों ने तोड़ा दम

Sun, 31 Jul 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:18 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (31 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर  1,43,676 हो गई है जो कि कल की तुलना में 292 अधिक है।

विज्ञापन
Corona Cases In India 31 July, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases
देश में कोरोना के मामले - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (31 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,676 हो गई है जो कि कल की तुलना में  292 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,673 नए मामले सामने आए हैं और 19,336  लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 39 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,26, 357 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1333 नए मामले सामने आए
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,333 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई।  संक्रमण दर बढ़कर 8.39 फीसदी हो गई है। हालांकि, इस दौरान  944 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल 4,230 सक्रिय मरीज हैं और कंटेनमेंट जोन की संख्या 170 है। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रॉन के नए-नए सब वैरिएंट्स की वजह से दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई का हाल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी के 286 नए मामले सामने आए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। महानगर में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 817 है। बीएमसी के अनुसार बीते 24 घंटों में 265 लोगों ने कोरोना को मात दी है। महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 11 लाख तीन हजार 25 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed