{"_id":"58c7a0ca4f1c1bb66032a35f","slug":"congress-vice-president-rahul-gandhi-on-assembly-result-2017-we-accept-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद मीडिया से बोले राहुल- पैसे के दम पर लोकतंत्र का मखौल बना रही BJP","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार के बाद मीडिया से बोले राहुल- पैसे के दम पर लोकतंत्र का मखौल बना रही BJP
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के नतीजे आने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार मान ली है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खराब रहा।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष में हैं, राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं।
#WATCH: Rahul Gandhi says, "We are in opposition,you have ups & downs, we had a little down in UP, its fine we accept that" #ElectionResults pic.twitter.com/6kj43gXzA1
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पैसे की ताकत का दुरुपयोग कर रही है। यूपी और उत्तराखंड में पैसे का इस्तेमाल कर बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर किया है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हुए, जिसमें से तीन राज्यों में हमारी जीत हुई। दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड में पैसे का इस्तेमाल कर बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर किया।