फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Singhvi, BJP's Ranaut slam Zohran Mamdani for pro-Pak rhetoric News In Hindi

US: जोहरन ममदानी की जीत पर भारत में मचा सियासी बवाल, कंगना-सिंघवी दोनों ने कसा तंज; पूछा- हिंदू पहचान कहां गई?

Thu, 26 Jun 2025 03:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

न्यूयॉर्क मेयर पद की प्राइमरी जीतने वाले जोहरान ममदानी को लेकर भारत में सियासी घमासान मच गया है। एक ओर जहां कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ममदानी की आलोचना की। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत ने ममदानी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके विचारों में भारतीय होने की पहचान नहीं दिखती है।

विज्ञापन
Congress Singhvi, BJP's Ranaut slam Zohran Mamdani for pro-Pak rhetoric News In Hindi
जोहरान ममदानी और भाजपा नेता कंगना रनौत - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूयॉर्क में मेयर पद के डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत पर भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा की राज्यसभा सांसद कंगना रनौत दोनों ने ममदानी के बयानों की कड़ी आलोचना की है। एक ओर जहां कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने सोशल मीडिया प्ल्टेफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब जोहरन ममदानी बोलते हैं, तब पाकिस्तान की पीआर टीम छुट्टी पर चली जाती है। न्यूयॉर्क से ऐसी बातें सुनकर भारत को दुश्मनों की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिंघवी की बात से सहमति जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी मां मीरा नायर हैं, जो भारत की जानी-मानी फिल्म निर्देशक हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं। उन्होंने महमूद ममदानी से शादी की, जो मूल रूप से गुजरात से हैं और एक प्रसिद्ध लेखक हैं। लेकिन बेटे जोहरन का नाम और उनके विचार ऐसे हैं कि वो भारतीय कम और पाकिस्तानी ज्यादा लगते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah on Hindi: हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त, 'विदेशी' का विरोध न हो; भाषा पर रार को लेकर गृह मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना ने आगे लिखा कि उनकी हिंदू पहचान और विरासत कहां चली गई? अब तो वह हिंदुत्व मिटाने की बात कर रहे हैं। हर जगह यही कहानी दोहराई जा रही है। साथ ही कंगना ने यह भी जोड़ा कि वह मीरा नायर से कुछ बार मिल चुकी हैं और माता-पिता को बधाई भी दी।


नेतन्याहू और पीएम मोदी की तुलना की थी
बता दें कि जोहरान ममदानी लगातार अपने बयानों से भारत में चर्चा का केंद्र बनते रहे है। बीते महीने मई में ममदानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कर दी थी। उन्होंने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताया और कहा कि 2002 के गुजरात दंगों में मुसलमानों का नरसंहार हुआ था।

राम मंदिर के भूमि पूजन का भी किया था विरोध
इतना ही नहीं ममदानी ने इससे पहले 2020 में जब अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ, तब अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में इसके खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह विरोध प्रदर्शन खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा आयोजित किया गया था।

इस प्रदर्शन में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए, लेकिन ममदानी ने इन पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे भारत की भाजपा सरकार और बाबरी मस्जिद के ढहाए जाने का विरोध करते हैं। 

ये भी पढ़ें:- One Nation One Election: संसदीय समिति से मुलाकात करेंगे पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़, 11 जुलाई को होगी अहम बैठक

कौन हैं जोहरान ममदानी?
गौरतलब है कि जोहरान ममदानी अपने बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहे है। भारत में पैदा हुए यूगांडा के लेखक महमूद ममदानी और भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं। जोहरान का जन्म यूगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ और जब वे सात साल के थे तो उनके माता-पिता उन्हें न्यूयॉर्क ले आए। साल 2018 में ममदानी को अमेरिकी नागरिकता मिली। ममदानी ने इसी साल सीरियाई मूल की महिला से शादी की है। राजनीति में आने से पहले ममदानी ने बतौर काउंसलर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed