फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Language Dispute Indian Language and Hindi friends no opposition to any foreign language

Amit Shah on Hindi: हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त, 'विदेशी' का विरोध न हो; भाषा पर रार को लेकर गृह मंत्री

Thu, 26 Jun 2025 03:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 26 Jun 2025 03:16 PM IST
सार

देश में आए दिन भाषा को लेकर विवाद हो रहे हैं। हिंदी के इस्तेमाल और दूसरी भाषाओं के प्रति वैमनस्य का भाव चिंताजनक है। इस पहलू को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक बार फिर कहा कि विदेशी भाषाओं को लेकर होने वाला विरोध बेमानी है। उन्होंने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त है। किसी भी विदेशी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए। जानिए उन्होंने क्या कहा

विज्ञापन
Amit Shah Language Dispute Indian Language and Hindi friends no opposition to any foreign language
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं है, बल्कि सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है। शाह ने कहा कि किसी भी विदेशी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में सोचने, बोलने के साथ-साथ अभिव्यक्त करने की भावना को प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन


स्थानीय भाषाओं पर राज्यों को हरसंभव सहयोग देगी केंद्र सरकार
शाह ने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी उच्च शिक्षा प्रदान करने की पहल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस दिशा में राज्यों को हरसंभव सहयोग देगी। गृह मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रशासनिक कार्यों में भारतीय भाषाओं का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


देश का सांस्कृतिक आत्मगौरव भाषाओं से जुड़ा है
हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर अमित शाह ने कहा, भाषाएं मिलकर देश के सांस्कृतिक आत्मगौरव को ऊंचाई तक ले जा सकती हैं। उन्होंने मानसिक गुलामी की भावना से मुक्ति पाने पर जोर दिया। शाह ने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति अपनी भाषा पर गर्व महसूस नहीं करता और खुद को उसी भाषा में अभिव्यक्त नहीं करता, तब तक वह पूरी तरह आजाद नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय भाषाओं को जीवित और समृद्ध बनाए रखना बेहद जरूरी
गृह मंत्री ने कहा, भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा होती है। इसलिए भारतीय भाषाओं को जीवित और समृद्ध बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं का विकास हो, इसके लिए जरूरी है कि आने वाले समय में समर्पित प्रयास किए जाएं। विशेष रूप से राजभाषा हिंदी के लिए ऐसा करना होगा।

हिंदी भाषा स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी
शाह ने राजभाषा विभाग की 50 वर्षों की यात्रा (1975 से 2025) को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब हिंदी भाषा स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी मदद से देश की प्रतिष्ठा दोबारा स्थापित करने के प्रयास किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Amit Shah: 'आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी', भाषा विवाद के बीच गृह मंत्री बोले- अब बदलाव का समय


भाषा को लेकर एकजुट और समर्पित प्रयास करने होंगे, विदेशी का विरोध नहीं...
गृह मंत्री ने सभी भारतीय भाषाओं के प्रेमियों और राजभाषा हिंदी के शुभचिंतकों को स्वर्ण जयंती वर्ष की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर समर्पित प्रयास करने होंगे। शाह ने जिस तरह भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और विदेशी का विरोध न करने की बात कही है, इसे भारत में भाषायी सौहार्द, आत्मगौरव, और मातृभाषा के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Sanskrit: 'संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी', अमित शाह बोले- भारतीय भाषाओं को सशक्त बनाने के लिए कर रहे काम

...तो लोगों को अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी
बता दें कि अमित शाह इससे पहले भी भाषा विवाद को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि आने वाले समय में लोगों को अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी। बकौल शाह, अब बदलाव का समय आ चुका है, इसलिए हिंदी समेत देश की तमाम भाषाओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed