फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress obc leadership nyay mahasammelan mallikarjun kharge rahul gandhi speech

Congress: 'संघ और भाजपा जहर जैसे...', कांग्रेस के ओबीसी न्याय महासम्मेलन में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Fri, 25 Jul 2025 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है और इन्हीं कोशिशों के तहत आज कांग्रेस दिल्ली में ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ओबीसी वर्ग का हक छीनने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
congress obc leadership nyay mahasammelan mallikarjun kharge rahul gandhi speech
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस शुक्रवार को ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और दलितों के लिए लड़ते हैं। अगर लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते। 
विज्ञापन


'जो कांग्रेस ने देश को दिया, उसे कोई खत्म नहीं कर सकता'
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि 'वे झूठों के सरदार हैं। झूठ बोलने का ही उनका काम है। दो करोड़ नौकरी देंगे, झूठ बोले। काला धन देश में लाकर पैसे दूंगा, वो भी झूठ बोले। एमएसपी को लेकर झूठ बोले। ओबीसी वर्ग की आय बढ़ाने को लेकर भी झूठ बोले। हर चीज पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। अपने जीवन में खासकर संसद में वो झूठ बोलते हैं। आप लोगों को समझना चाहिए, ये देश को गुमराह कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि 'जो प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं, वो देश का कभी भला नहीं कर सकते। आरएसएस और भाजपा जहर जैसे हैं, अगर आप इस जहर को चख लेते हैं तो आपका सफाया तय है। हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। ये लोग आपको बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको एकजुट होना पड़ेगा। इस देश को कांग्रेस ने जो दिया है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता।' खरगे ने कहा कि 'ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना है। राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं। ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



एसआईआर के मुद्दे सरकार को घेरा
खरगे ने कहा कि 'अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 25 बार ये कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, लेकिन नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे रहे हैं। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ही चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि एसआईआर सिर्फ बिहार में नहीं, पूरे देश में किया जाएगा। ये गरीबों को खत्म करना चाहते हैं, पिछड़े, दलितों और महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने के लिए संघ-भाजपा तैयार नहीं थी।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed