{"_id":"5c4fa47bbdec22738004ea9f","slug":"congress-made-pa-and-data-operator-office-bearer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पीए व डाटा ऑपरेटर को बनाया राष्ट्रीय पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने पीए व डाटा ऑपरेटर को बनाया राष्ट्रीय पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष
Tue, 29 Jan 2019 06:25 AM IST
संदीप भट्ट
शरद गुप्ता-अनूप बाजपेयी, नई दिल्ली
शरद गुप्ता-अनूप बाजपेयी, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाने के साथ उसी दिन चार संयुक्त सचिवों की नियुक्ति भी की गई। ऐसे लोगों को ये पद दिए गए हैं, जिनमें दो पार्टी में डाटा एनालिस्ट हैं और दो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सहायक हैं। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
नवनियुक्त संयुक्त सचिव शशांक शुक्ला और गोकुल बुटेल पिछले कई सालों से कांग्रेस मुख्यालय में बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर काम कर रहे थे। उनके नियुक्ति पत्र में उन्हें डाटा एनालिसिस विभाग से अटैच किया गया है। बुधवार को संयुक्त सचिव नियुक्त होने वाले हरिपाल रावत 1997 से हरीश रावत के सहयोगी रहे हैं। जबकि एक अन्य संयुक्त सचिव डॉ. संजय चौधरी पेशे से चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
दोनों को असम के प्रभारी हरीश रावत की सिफारिश पर ही नियुक्त किया गया है और उन्हें रावत के साथ ही संबद्ध किया गया है। डॉ. चौधरी ने ही हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते उनकी गर्दन का इलाज किया था। उसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार बना दिया गया। वहीं हरिपाल रावत का कहना है कि वे 1980 के दशक से उत्तराखंड आंदोलन में शामिल रहे हैं, लेकिन हरीश रावत के साथ 1997 में जुड़े। उनके मुख्यमंत्री रहते हरिपाल उनके राजनीतिक सलाहकार थे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में नाराजगी
नेताओं के पीए को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनका कहना है कि यह गलत परंपरा है। पिछले तीस सालों से कांग्रेस के संगठन में काम कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि इसके बाद तो पार्टी कार्यकर्ता मैदान में काम करने के बजाय केवल गणेश परिक्रमा किया करेंगे।