{"_id":"5b7edb1c42c792465d1d2a35","slug":"congress-leaders-complaint-over-fake-voters-in-madhya-pradesh-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेताओं ने मध्य प्रदेश व राजस्थान में फर्जी मतदाताओं को शामिल करने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेसी नेताओं ने मध्य प्रदेश व राजस्थान में फर्जी मतदाताओं को शामिल करने का लगाया आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को शामिल करने के कांग्रेसी नेता कमलनाथ और सचिन पायलट की याचिकाओं की सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। इन दोनों राज्यों में इस वर्ष की आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कांग्रेसी नेताओं की याचिकाओं पर भारतीय चुनाव आयोग के साथ-साथ मध्यप्रदेश व राजस्थान के निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
इससे पहले याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ ने कहा कि उनके मुवक्किल कमलनाथ ने खुद अपने खर्च पर मध्यप्रदेश में सर्वेक्षण कराया। इस सर्वेक्षण में पाया गया है कि राज्य की मतदाता सूची में करीब 60 लाख फर्जी मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ही स्थिति राजस्थान में हैं। वहां की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता हैं।
विज्ञापन
साथ ही याचिकाओं में यह भी गुहार की गई है कि वीवीपीएटी मशीनों से निकलने वाली पर्चियों का औचक निरीक्षण किया जाए, जिससे कि पता चले कि लोगों का वोट सही जगह पर पड़ा है या नहीं।