{"_id":"6603d1341a24a0f8ab03fb8f","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-lashes-out-at-bjp-government-over-unemployment-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास इसका समाधान नहीं
Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के पास रोजगार को लेकर ठोस योजना है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवा समझ चुके हैं कि भाजपा उन्हें रोजगार नहीं देगी। हमारी पार्टी के पास उन्हें रोजगार देने के लिए ठोस योजना है।
भाजपा पर साधा निशाना
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट द्वारा जारी भारत रोजगार रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में 83 फीसदी बेरोजगार जनता युवा है। उन्होंने आगे कहा, "साल 2000 में बेरोजगारों में पढ़े-लिखे युवा 35.2 फीसदी थे। वहीं, 2022 में यह आंकड़ा 65.7 फीसदी हो गया।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "एक तरफ प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकती है। यह भाजपा सरकार का सच है।" उन्होंने आगे कहा, "आज देश का हर युवा समझ गया है कि भाजपा रोजगार प्रदान नहीं कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के पास रोजगार को लेकर ठोस योजना है।"
विज्ञापन
बेरोजगारों को कांग्रेस की गारंटी
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की योजनाओं के पहलुओं को भी सूचिबद्ध किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 30 लाख खाली सरकारी पदों को भरने की गारंटी देती है। प्रत्येक ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को एक लाख रुपये की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएगी। जीआईजी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा और स्टार्ट-अप के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का राष्ट्रीय कोष स्थापित करने के संकेत दिए। कांग्रेस लगातार ही केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साध रही है। जनता की समस्याओं के लिए उन्होंने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है।