फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader GN Azad siad Ye dharm jaat ki ladai nahi, humanity ki ladai hai

देवी-देवताओं को लेकर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर हंगामा, अग्रवाल ने जताया खेद

Wed, 19 Jul 2017 06:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 19 Jul 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader GN Azad siad Ye dharm jaat ki ladai nahi, humanity ki ladai hai
नरेश अग्रवाल, सपा सांसद - फोटो : Ani

राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बयान पर बवाल मच गया। हालांकि, बाद में नरेश अग्रवाल ने सदन में अपने बयान पर खेद जताया। नरेश अग्रवाल ने कहा था कि 1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई 'रामभक्त' जेल गए थे। उस वक्त कई स्कूलों को अस्थाई जेल बना दिया गाया था। ऐसे एक जेल में वो भी गए थे। उन्होंने वहां की दीवार पर 'रामभक्तों' द्वारा लिखे हुए दो लाइन देखे थे। उन दो लाइनों को उन्होंने सदन को सुनाया।

विज्ञापन


इसके बाद बीजेपी के सांसदों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई। वहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि यूपी में योगी सरकार एंटी रोमियो बनाई है, जो भाई-बहन, पति-पत्नी को भी जेल पहुंचा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या योगी सरकार यूपी को सऊदी अरब बनाना चाह रही है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यों में हो रहे मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाया। आजाद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये धर्म-जाति की लड़ाई नहीं है, ये मानवता और इंसानियत की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए विपक्ष के नेता जान देने के लिए तैयार है, बस आप वोट की राजनीति बंद करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने गुलाम नबी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिसने इस तरह का क्राइम किया है, क्या वह बोर्ड लगा कर रखा था कि मैं गौरक्ष हूं या उन्होंने ये कहा था कि क्या मैं गौरक्षक का ठेकेदार हूं। 
 

गुलाम नबी आजाद ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के शिवपुर में एक दोस्त अपने दो दोस्तों की हत्या कर दिया जाता है। राजस्थान के बीकानेर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दलित लड़की को रेप के बाद मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्यों में लोगों के जिंदा जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों में जातिगत नफरत के खिलाफ हमें लड़ना है।  आजाद ने कहा कि मॉब लिंचिंग कहानी बहुत लंबी है। झारखंड में हुए मॉब लिंचिंग का उन्होंने उदाहरण दिया।

देशभर में गो रक्षा के मुद्दे पर गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में जितनी भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं कि उसमें रूलिंग पार्टी के संघ परिवार का कोई ना कोई सदस्य का नाता रहा है। आजाद ने कहा कि हम मानते हैं कि पीएम मोदी ने इस पर बयान दिया है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है। यह लड़ाई किसी धर्म की नहीं और न ही हिन्दू-मुस्लिम की है, यह लड़ाई मानवता और इंसानियत की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed