फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The reason for this is Mayawatis resignation from the Rajya Sabha

ये रही मायावती के राज्सयसभा से इस्तीफा देने की असली वजह

Wed, 19 Jul 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
The reason for this is Mayawatis resignation from the Rajya Sabha
बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती के राज्यसभा से इस्तीफा देने के पीछे की असली वजह, कुछ दिनों पहले सहारनपुर में दलित और राजपूतों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद मामला दिल्ली पहुंच गया था। इतना ही नहीं बल्कि नेताओं ने इसे मुद्दा बनाकर राजनीति करना भी शुरू कर दिया था। काफी लंबे समय तक चले इस सिलसिले में मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया तो हंगामा मच गया। मायावती ने आरोप लगाया कि अगर मुझे दलितों व अपने समाज के हित में नहीं बोलने दिया जा सकता तो मेरा पद पर रहने का कोई मतलब नहीं बनता। मायावती का गुस्सा इतने पर ही नहीं रूका बाद में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा भी दे दिया है।

विज्ञापन

The reason for this is Mayawatis resignation from the Rajya Sabha
सहारनपुर दंगा

गौरतलब है कि सहारनपुर में सबसे पहला दंगा 5 मई को शब्बीरपुर में हुआ था। जब अंबेडकर शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दलितों ने 9 मई को सहारनपुर के करीब नौ जगहों पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। यहां तक कि पुलिस पर भी हमला बोल दिया था। इसके बाद फिर लगातार छोटी-छोटी घटनाएं होती रही। वहीं 23 मई को सहारनपुर फिर सुलग गया और दो लोगों को गोली मार दी गई जबकि कई लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। अगले दिन फिर सहारनपुर में बवाल हो गया और एक राजपूत युवक को गोली मार दी गई जबकि दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। इसके बाद सहारनपुर में काफी लंबे समय तक तनाव रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed