फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Candidates Fourth list released Lok Sabha elections Ticket to Ajay Rai against PM Modi from Varanasi

Congress Candidate List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची; वाराणसी से अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय को टिकट

Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress Candidates Fourth list released Lok Sabha elections Ticket to Ajay Rai against PM Modi from Varanasi
Sonia Gandhi-Mallikarjun Kharge - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से, इमरान मसूद सहारनपुर से, वीरेंद्र रावत हरिद्वार से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी है। 
विज्ञापन


सूची में मध्य प्रदेश की 12, उत्तर प्रदेश की नौ, तलिमनाडु की आठ, महाराष्ट्र की चार, राजस्थान की तीन, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की दो-दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और मिजोरम की एक-एक लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Congress UP Candidates List: UP में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में PM को टक्कर देंगे अजय राय
विज्ञापन
विज्ञापन

Congress UK Candidates List: उत्तराखंड से दो लोकसभा सीटों पर नामों का एलान, इनको मिला टिकट
Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी





अब तक 184 उम्मीदवारों के नामों का एलान
इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। सूची में अरुणाचल प्रदेश से 2, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से 7, तेलंगाना से 5, पश्चिम बंगाल से 8, पुदुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इसके अलावा राजस्थान से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट सीपीआई(एम) को दी थी। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 



यह भी पढ़ें...
MP News: कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, भोपाल से अरुण और राजगढ़ से दिग्गी लड़ेंगे
Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी
Congress UK Candidates List: उत्तराखंड से दो लोकसभा सीटों पर नामों का एलान, इनको मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed