फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress released fourth list Kawasi Lakhma declared candidate from Bastar

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, बस्तर से कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी

Sat, 23 Mar 2024 10:58 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें बस्तर से लखमा कवासी को प्रत्याशी बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Congress released fourth list Kawasi Lakhma declared candidate from Bastar
कवासी लखमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें बस्तर से लखमा कवासी को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन


कोंटा सीट कांग्रेस का मजूबत किला
कांग्रेस में इस महत्वपूर्ण सीट को लेकर कई दिनों से अपने प्रत्याशी को लेकर काफी मंथन चल रहा था। इस लिस्ट में बस्तर से कई नामों की चर्चा भी की गई, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी करते हुए कवासी लखमा पर भरोसा जताया गया। कवासी लखमा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंटा से 6 बार के विधायक हैं। वे भूपेश बघेल सरकार में आबकारी और उद्योग मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज का टिकट काटते हुए लखमा को प्रत्याशी बनाया है।बस्तर संभाग की कोंटा विधानसभा सीट कांग्रेस का मजूबत किला है। यह कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है। यहां से पूर्व की भूपेश सरकार में कवासी लखमा उद्योग और आबकारी मंत्री रह चुके हैं। वह लगातार पांच बार इस सीट से जीत का परचम लहरा चुके हैं। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ में अपने अलग अंदाज और विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें एक प्रकार से छत्तीसगढ़ का लालू प्रसाद यादव भी कहते हैं।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed