Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   keralam-e20-petrol-ethanol-blending-density-check-fuel-samples-testing

कर्नाटक के बाद केरलम में भी ई20 की जांच: पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, छह सैंपल लिए; इथेनॉल की मात्रा पर उठे सवाल

Mon, 09 Nov 2026 01:48 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर विवाद के बीच केरलम के सिविल सप्लाई विभाग ने कोच्चि में पेट्रोल पंपों की जांच की है। अधिकारियों ने छह नमूने लिए, जिनमें से दो को काकीनाडा की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल होने का दावा किया था।

विज्ञापन
keralam-e20-petrol-ethanol-blending-density-check-fuel-samples-testing
ई20 पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर चल रहे विवाद के बीच केरलम सरकार ने भी जांच शुरू कर दी है। केरलम के सिविल सप्लाई विभाग ने सोमवार को कोच्चि के पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल की जांच की। इस दौरान पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा और उसकी गुणवत्ता से जुड़े नमूने लिए गए।
विज्ञापन


जिला सिविल सप्लाई अधिकारी शाजी पीआर ने बताया कि जांच के दौरान छह नमूने लिए गए हैं। इनमें से दो नमूनों को विश्लेषण के लिए काकीनाडा की एनालिटिकल केमिकल लैबोरेटरी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।शाजी पीआर ने बताया कि विभाग ने सामान्य पेट्रोल यानी मोटर स्पिरिट में इथेनॉल की मात्रा से जुड़ी जानकारी की जांच की। इसके लिए एक-एक लीटर के छह नमूने लिए गए। इनमें से दो नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने भी उठाए थे सवाल
केरलम से पहले कर्नाटक में भी ई20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर सवाल उठाए गए थे। कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने शुक्रवार को कहा था कि अधिक इथेनॉल मिला पेट्रोल वाहनों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि 20 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन से उन वाहनों के कुछ हिस्सों को नुकसान हो सकता है, जिन्हें इतनी अधिक मात्रा के लिए तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरशद ने बताया था कि कर्नाटक सरकार ने सभी जिलों के अलग-अलग स्थानों और प्रमुख तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों से 63 नमूने एकत्र किए हैं।

राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार से पूछे सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी कर्नाटक में बिक रहे पेट्रोल में कथित तौर पर तय सीमा से अधिक इथेनॉल होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल वाला पेट्रोल बेचने वाली तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ई20 बदलकर 420 बन गया है। जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी हो रही है।" उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है, जबकि कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में उनकी जांच कराई है।

कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और कानूनी माप विज्ञान विभाग ने दावा किया था कि राज्य के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले मोटर स्पिरिट में इथेनॉल की मात्रा 26 से 31 प्रतिशत के बीच पाई गई।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों से लिए गए E20 पेट्रोल के सभी 893 नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं। मंत्रालय ने इस आधार पर पेट्रोल में जरूरत से ज्यादा इथेनॉल मिलाने के आरोपों को खारिज किया है।


तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी कहा है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया नियंत्रित और स्वचालित है। यह तय कानूनी दिशा-निर्देशों के तहत होती है, न कि मैनुअल तरीके से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed