फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress has announced names for two seats from Uttarakhand for the Lok Sabha elections

Congress UK Candidates List: उत्तराखंड से दो लोकसभा सीटों पर नामों का एलान, इनको मिला टिकट

Sat, 23 Mar 2024 10:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दो सीटों पर नामों का एलान कर दिया है। पहली सीट नौनीताल-उधमसिंह नगर और दूसरी सीट हरिद्वार से है।

विज्ञापन
Congress has announced names for two seats from Uttarakhand for the Lok Sabha elections
कांग्रेस लोगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें उत्तराखंड से दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को पार्टी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

दो सीटों के लिए हुआ लंबा मंथन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। दोनों सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर लगातार मंथन चलता रहा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी ने नाम फाइनल किए।

गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल ने दांव लगाया
कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी थी। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है।जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया।
विज्ञापन

उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed